किसान संगठनों ने खरीफ एमएसपी बढ़ोतरी को बताया धोखा

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सौगात के रूप में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी का दावा करते हुए इसकी घोषणा करने को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी दिख रही है। किसान संगठनों की ओर से सरकार की इस घोषणा को किसानों के साथ धोखा बताया गया है।

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि सरकार ने किसानों को सौगात देते हुए खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसमें दाल, धान और दलहन की फसलों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में भारी बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इन दावों को लेकर किसान संगठनों में नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मारा दुकानों पर छापा


भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इसके लिए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा खरीफ के फसलों के भाव में बढ़ोतरी की गई है, जिसे एमएसपी का नाम देकर प्रचारित किया जा रहा है। कहा कि देश का किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार गारंटी कानून न बनाकर उसे एमएसपी जैसे मुद्दे पर भ्रमित कर रही है। जब तक इसे कानूनी रूप से देश में लागू नहीं किया जाएगा, तब तक देश के किसान का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल से पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इनको लेकर कहा है कि यह तीन सारणी न्यूनतम समर्थन मूल्य को परिभाषित करने के लिए काफी हैं। 2004 से 2014 तक दस साल में कितना भाव बढ़ा और 2014 से 2025-26 के अंतराल में भाव में बढ़ोतरी कोई अप्रत्याशित नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसान की धरातल स्थिति को देखकर आर्थिक संकट से गुजर रहे देश के ग्रामीण खेती वर्ग को बचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाने का काम करें।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

भाकियू अराजनीति के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की है, जिसमें कहा गया कि भारत सरकार द्वारा खरीफ 2025-26 का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है, इस मूल्य बढ़ोतरी को सी2$50 के आधार पर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि यह घोषणा सी2$50 के आधार पर नहीं है। उन्होंने भी कुछ फोटो पोस्ट करते हुए इनके हवाले से कहा कि एक फोटो में देख सकते हैं कि अगर मूल्य सी2$50 के आधार पर तय होता तो एमएसपी कितना होता। उन्होंने कहा कि किसान पुत्रों आपको इस तरह के विषयों पर समझ रखना जरूरी है और आपकी प्रतिक्रिया भी जरूरी है, आप इस तरह के विषयो पर विश्लेषण करना सीखो, कहा कि जहां बात किसान की होगी तो हमारी प्राथमिकता किसान है।

इसे भी पढ़ें:  अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »