सात जुलाई को टोडा बिजलीघर का घेराव करेंगे किसान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पदाधिकारी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के बाद उत्साह में हैं और अब फिर से जनहितों को लेकर सड़कों पर उतरने की अपनी परम्परा को शुरू किया जा रहा है। ऐसे में भाकियू ने अब बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार और किसानों के हितों की अनदेखी को लेकर बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी है।

पिछले दिनों 19 जून को नई मंडी थाने पर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पश्चिम क्षेत्र के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की गूंज अब तक थमी नहीं है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में 2 जुलाई को डीएम कार्यालय पर भाकियू तोमर द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस जोश को दिशा देने के लिए अब यूनियन ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। संगठन ने आगामी 7 जुलाई को बुढ़ाना ब्लॉक के टोडा स्थित बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। भाकियू तोमर गुट के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की मनमानी और किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी के कारण अब आंदोलन अपरिहार्य हो गया है। संगठन का आरोप है कि किसानों को बिजली आपूर्ति में भारी कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई में विभाग पूरी कठोरता दिखा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैद

संगठन के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आगामी 7 जुलाई को पूरी तैयारी के साथ टोडा बिजली घर पर पहुंचें और धरने में शामिल होगर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की हक की लड़ाई है और इसे निर्णायक रूप दिया जाएगा। लाठीचार्ज प्रकरण पर जिलाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस की लाठियां हमें डराने के लिए नहीं, बल्कि और मजबूत बनाने के लिए हैं। अब वे और अधिक संगठित होकर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। 7 जुलाई को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के लिए संगठन ने ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है। बीकेयू तोमर गुट का मानना है कि अगर विभाग ने समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को जिला मुख्यालय की ओर बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्या, पत्नी के सामने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहटफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैदलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »