मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ क्षेत्र से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं चिकित्सक डाॅ. वीरपाल सहरावत के खिलाफ एक युवती ने छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर भोपा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शुकतीर्थ में आगामी 11 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है, और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार डाॅ. वीरपाल सहरावत मोरना क्षेत्र में निजी क्लिनिक संचालित करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उपचार के बहाने डाॅक्टर ने सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं को लांघते हुए अभद्र व्यवहार किया। युवती द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। भोपा थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी





