MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक घर में घुसे चार युवकों को चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते ‘चोर-चोर’ का शोर पूरे मोहल्ले में फैल गया और मौके पर जुटी भीड़ ने चारों को लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस जांच में वे निर्दाेष निकले।

रविवार सुबह करीब 10 बजे चार युवक एक महिला के साथ इंदिरा कॉलोनी में किसी परिचित का पता पूछते हुए पहुंचे। बताया जाता है कि पते की गलतफहमी में वे सीधे एक घर में दाखिल हो गए, जहां अब वह व्यक्ति नहीं रहता था। घर के परिजनों ने अनजान चेहरों को देखकर शक जताया और तुरंत ‘चोर-चोर’ का शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हाल ही में इलाके में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने किसी की बात सुने बिना युवकों पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से जमकर पीटा। बचाव की गुहार लगाने पर भी किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

इसी दौरान सूचना पाकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चारों युवकों को महिला के साथ हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। वहां की गई गहन पूछताछ में पता चला कि युवक अपनी उधारी की रकम लेने आए थे और पते की गलती से गलत घर में घुस गए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोप सही न पाए जाने पर पीड़ित पक्ष को विश्वास में लेकर युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान उनके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि शहर और देहात में चोरी की घटनाओं के डर और गुस्से में लोग खुद ‘न्याय’ करने लगते हैं, जिससे निर्दाेष भी शिकार बन जाते हैं। पुलिस लगातार अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध के बारे में तुरंत सूचना दें, लेकिन खुद कार्रवाई करने से बचें। बावजूद चेतावनियों के, ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलाल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »