MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

मुजफ्फरनगर। मंडी के बड़े चावल व्यापारी का पटेलनगर नई मंडी से सरेआम कार सहित अपहरण करने के बाद उनसे 28 लाख रुपये की लूट कर सनसनी फैलाने वाले छह शातिर लुटेरे किस्म के बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने डीएम और एसएसपी की संस्तुति मिलने के बाद मंडी में व्यापारी के साथ लूट करने वाले छह शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 18 दिसंबर 2023 की देर शाम में पटेलनगर मंडी में चावल व्यापारी दिनेश मित्तल केे साथ थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों के द्वारा मारपीट कर उन्हें उनकी ही कार में बंधक बनाकर अपहरण कर ले जाने के बाद भोपा थाना क्षेत्र में लूटपाट कर छोड़ दिया गया था। व्यापारी ने उस समय पुलिस से लूट होने का जिक्र नहीं किया था, लेकिन चार दिन के बाद पुलिस अफसरों ने व्यापारियों के साथ पीड़ित से बातचीत की तो उन्होंने 28 लाख रुपये व अन्य सामान की लूट होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए जिला पुलिस की 15 टीम लगाने के साथ ही मेरठ एसओजी ने भी मदद की थी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोह

घटना के छह दिन बाद 24 दिसम्बर को थार और अपाचे सवार इन शातिर लुटेरे बदमाशों के साथ नई मंडी पुलिस की नसीरपुर बाईपास पर मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस ने अपाचे बाइक सवार लवकुश पुत्र भोलाराम निवासी लिसाडी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ और अनिल पुत्र राममेहर निवासी ग्राम बूढ़पुर थाना भावनपुर मेरठ पुलिस की गोली से घायल हुए थे, जबकि थार कार से उनके साथियों मनीष पुत्र राजकुमार निवासी छोटी चामरोध थाना हस्तिनापुर मेरठ, गोविंदा पुत्र अजयपाल निवासी अहरौडा थाना जानसठ और नीशू पुत्र धीर सिंह निवासी बक्सर थाना गंगानगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया था। इन बदमाशों ने चावल व्यापारी के साथ लूट करने के अपराध को स्वीकार किया था। बदमाशों से लूट के 28 लाख रुपये में से 20 लाख 10 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किये थे। जबकि उनके साथी रवि उर्फ गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर पुत्र बलेसर उर्फ बालेसर निवासी कस्बा हस्तिनापुर मेरठ को रिमांड पर मेरठ जेल से लाकर पूछताछ की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  देवी-देवताओं के चित्र वाला कागज नैपकिन के रूप में इस्तेमाल करने पर भड़क उठे बजरंगी, होटल मालिक अरेस्ट

नई मंडी थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने डीएम और एसएसपी को इन छह अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए डीएम और एसएसपी ने अनुमोदन दे दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर बबलू सिंह ने लवकुश, अनिल, नीशू, मनीष, रवि उर्फ युधिष्ठिर और गोविन्दा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1886 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। इसके साथ ही इन बदमाशों के खिलाफ सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही भी पुलिस ने तेज कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में पुलिस ने रोके कूड़ा वाहनरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में बना महाराज अग्रसैन स्मारक तुड़वायेगी पालिकाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवायाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोहलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »