MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

मुजफ्फरनगर। शहर में गैस पाइप लाइन डालने को लेकर काम कर रही आईजीएल ;इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेडद्ध कंपनी द्वारा नगरपालिका परिषद् से किये गये अनुबंध के अनुसार करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान पालिका को किये जाने और पालिका द्वारा गैस कनेक्शन के लिए खोदे गये गडढों को भरने का टैण्डर निकाले जाने के बावजूद भी लोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ा है। इस मामले में अज्ञात पत्र पर प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कराते हुए विकास कार्य में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए अब सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। पहले मंडलायुक्त और आज जिलाधिकारी से मिलकर सभासदों ने विकास कार्य शुरू कराने की मांग की।

बता दें कि आईजीएल कंपनी के द्वारा खोदे गये गडढों को भरने के नाम पर कपनी द्वारा पालिका परिषद् को किये गये भुगतान को नियम विरु( बताते हुए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जांच शुरू कराई है। इसमें एसडीएम खतौली जांच कर रही हैं। जांच में भी पालिका को नियमों के विपरीत भुगतान किये जाने की बात कही जा रही है, जिस कारण पालिका द्वारा शुरू की गयी आईजीएल के गडढों को भरने की प्रक्रिया भी ठप हो गई और लोगों कोइ न गडढों के बीच ही नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है। भाजपा सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में पालिका के सभासदों ने इस मामले में विकास कार्य रुक जाने पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 16 जनवरी को सहरनपुर मंडल के कमिश्नर से मिलकर शिकायत की। मंडलायुक्त ने डीएम को मामले में संज्ञान लेने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  छपार पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गौकश दबोचे

इसके साथ ही गुरूवार को सभासद राजीव शर्मा दूसरे सभासदों के साथ डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिले। उन्होंने डीएम को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि आईजीएल के द्वारा नगरीय क्षेत्र में गैस पाइप लाइन डालने के लिए नगर पालिका परिषद् से पीडब्ल्यूडी के नियमों के अनुसार रोड कटिंग का शुल्क जमा कराने का अनुबंध किया था। यह अनुबंध 22 जुलाई को हुआ। इसमें रेस्टोरेशन चार्ज प्रति फुट के लिए पालिका के शैडयूल रेट पर देने पर सहमति बनी थी। आईजीएल ने तीन बार आॅनलाइन बैकिंग ट्रांजक्शन के माध्यम से पालिका के बैंक खाते में 6 करोड़ 75 लाख 99 हजार 726 रुपये की राशि भेजी। इसमें कोई धांधली नहीं है, क्योंकि पैसा बैंक खाते में आया है। इसके बाद पालिका ने पैसा आने पर गडढों को भरवाने के लिए टैण्डर प्रक्रिया शुरू कराई और टैण्डर खुल भी गए, जनता को भरोसा जगा था कि अब गडढ़ों से निजात मिल जायेगी, लेकिन अज्ञात पत्र पर जांच के हवाले से सारा काम रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लग जायेगी। ऐसे में काम नहीं हुए तो भाजपा की छवि धूमिल होगी। डीएम से तत्काल अनुमति देने की मांग की गयी है। इस दौरान सभासद रविकांत शर्मा, अन्नू कुरैशी, नौशाद पहलवान, मोहित मलिक, अर्जुन कुमार, हनी पाल आदि भी साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरारसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »