प्रयागराज- गैर जनपद से आए एक दरोगा ने वीआईपी घाट पर ड्यूटी में लगे एक लेखपाल की पिटाई कर दी। लेखपाल की ड्यूटी उत्तराखंड के एक विधायक के साथ लगी थी। दरोगा अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जबरन वीआईपी घाट पर जाना चाहता था। आरोप है कि लेखपाल के रोकने के बाद दरोगा ने मारपीट शुरू कर दी। संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है। लेखपाल सुनील कुमार दुबे को गैर जनपद से आए एक दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल उत्तराखंड के एक विधायक के प्रोटोकॉल में लगे हुए थे, जबकि दरोगा अपने साथ आए कुछ लोगों को वीआईपी घाट पर लेकर जाना चाहता था। रोके जाने पर दरोगा अड़ गया कि वह किसी को भी भीतर नहीं जाने देगा। इसी बात पर उसकी लेखपाल से कहासुनी के बाद नोकझोक हुई। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने हाथापाई शुरू कर दी। लेखपाल की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। लेखपालों ने वीआईपी स्नान बंद करने की चेतावनी दी है। वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमलाजनसंपर्क अभियान के दौरान





