MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन

मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी निरीक्षण करते हुए नव निर्माण शुरू कराने से पहले नए दफ्तर के डिजाइन और उसके मुख्य द्वार की साइड जगह आदि को लेकर गहन मंथन किया। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था से दो दिनों में दो साइड से अलग अलग नक्शा बनाकर पेश करने के लिए कहा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चर्चा भी की।

जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट करीब दो सौ साल पुराना है। अंग्रेजी काल में ही यहां पर कलक्टर कार्यालय निर्मित हुआ था, जो 27 अगस्त 2023 तक चलता रहा। इस दिन जिलाधिकारी कार्यालय के बराबर में बने विश्राम गृह की छत अचानक ही भरभरा कर गिर जाने के बाद इसे और इसी भवन में बराबर वाले कमरे में चल रहे एडीएम वित्त कार्यालय को बंद कर दिया गया था। भवन के जर्जर होने की रिपोर्ट आने के बाद 26 अक्टूबर 2023 को पूरा भवन ही ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद डीएम कार्यालय जिला पंचायत सभागार और एडीएम कार्यालय एनआईसी भवन में चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बाग चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नए भवन के निर्माण के लिए प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की देखरेख में लोक निर्माण विभाग ने 2.60 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। 29 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के सचिव द्वारा नए डीएम दफ्तर के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करते हुए धनराशि जारी कर दी गई। शासन ने नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को कार्यदायी संस्था नामित किया है और 2 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपये की राशि भी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

अब नए भवन के निर्माण के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईन अनिल राणा और जेई अरविंद कुमार जुटे हुए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरूवार और अब शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण करते हुए नए भवन के डिजाइन और निर्माण को लेकर कुछ सुधार के निर्देश दिये। पुराने नक्शे के साथ ही उन्होंने एक्सईएन लोक निर्माण को निर्देश दिए कि वो आर्किटेक्ट से दो अलग डिजाइन और नक्शे भी बनवायें। इसमें एक भवन का मुख्य द्वारा पूर्ववत रखने के साथ ही दूसरी साइड से मुख्य द्वार बनाया जाये। प्रभारी अधिकारी नजारत विकास कश्यप ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा ने नए भवन के निर्माण के लिए कुछ सुधार के निर्देश दिये हैं, इसी को लेकर आज फिर से विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। यह भवन दो मंजिला बनाया जाना है, नीचे डीएम और ऊपर एडीएम का दफ्तर बनेगा। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आर्किटेक्ट को बुलवाकर भूमि की पैमाइश करते हुए नए भवन के निर्माण में सभी संभानाओं को शामिल करते हुए नक्शा बनाने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सभागार में डीएम ने सभी के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एक्सईएन अनिल राणा, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई अरविंद कुमार, नाजिर सुभाष राठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मी को नायक बनाने के लिए पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना मिलते

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »