एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी में गुड़ आवक शुरू

मुजफ्फरनगर। एशिया के प्रसिद्ध गुड़ मंडी के रूप में अपनी पहचान रखने वाली कूकड़ा स्थित नवीन मंडी स्थल में मंगलवार को नये गुड़ की आवक शुरू हो गई। इस दौरान व्यापारियों ने गुड़ लाने वाले कोल्हु संचालकों और किसानों का मंडी में नई आवक के साथ स्वागत किया।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा व भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने बताया कि मंगलवार को मंडी में नये गुड़ की आवक का शुभारंभ हो गया है। आने वाले दो चार दिन में गुड़ और शक्कर की अच्छी आवक आने की उम्मीद है। दोनों ने गुड़ लाने वाले कोल्हु संचालकों का मंडी में स्वागत किया और गुड़ व शक्कर का अवलोकन भी किया। व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में गुड़ और शक्कर के अच्छे उत्पाद आने की संभावना है, यहां का गुड़ दुनिया भर में जाता है, यहां से देश के अन्य प्रदेशों में भी गुड़ का बड़ा कारोबार होता है। गुड़ की नई आवक शुरू होने से मंडी के गुड़ कारोबारियों के साथ ही मजदूरों में उत्साह का माहौल बना हुआ नजर आ रहा था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »