कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला के मुख्य द्वार पर राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति स्थापित की गई है। इसका लोकार्पण रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही समाज के गणमान्य लोगों ने राजा रतन चंद्र की पूजा अर्चना की और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजवंश धर्मशाला लक्ष्मण विहार में राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति का अनावरण हुआ है। निश्चित रूप से राजा रतन चन्द ज़ी का जिस प्रकार से समाज में योगदान रहा। औरंगजेब के समय में जब जजिया कर लगाकर वसूली की जा रही थी, तब राजा रतन चंद्र जी ने समाज को सम्मान दिलाने का काम किया और हिंदू हितों के लिए एवं राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज शलभ गुप्ता ने उनकी पूरी टीम में यहां पर उनकी मूर्ति का अनावरण कराया, इसके लिए मैं इनको और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

उद्योगपति सत्य प्रकाश रेशु ने जानकारी देते हुए बताया की अनेको भाषाओं के ज्ञाता देश को समर्पित, हितकारी राजा रतन चन्द की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उसमें सबसे बड़ी महत्व की बात यह है, कि जिस तरीके से कुछ धर्म विशेष के लोग आतंकवाद करते थे। तानाशाही करते थे जबरदस्ती दबाव बनाते थे और जजिया कर के नाम पर लोगों को अपवित्र करने की कोशिश करते थे। राजा रतन ने अपना समर्पण करके देश के लोगों को आगे बढ़ाकर के संगठित करके पूरे नियम कानून से उन लोगों का विरोध किया और जजिया कर हटवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल का चुनाव कार्यालय खुला

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »