खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नवगठित खालापार कोतवाली पुलिस ने अपना पहला एनकाउंटर करने के साथ ही बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस टीम ने फायरिंग करते बदमाशों को जवाब देने के लिए गोलियां चलाई तो तीन शातिर चोर घायल हो गये। इनके कब्जे से पुलिस ने 55 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के चांदी और सोने के जेवरात के साथ ही नगदी और धारदार हथियार, अवैध असलाह और बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा यूपी के विभिन्न जनपदों के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही शहर कोतवाली में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा किया गया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरु( चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे थाना खालापार पुलिस द्वारा मुठभेड के उपरान्त 03 शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के सफेद धातू के आभूषण लगभग 8 किग्रा., पीली धातू के आभूषण लगभग 690 ग्राम, 02 तमंचे देशी 315 बोर, कारतूस, 01 मो0सा0 पल्सर रंग काला नम्बर यूपी 70 जी डब्लू 8583, 06 मोबाईल फोन अलग अलग कम्पनी के, 01 उस्तरा व 01 तलवार तथा चोरी के कुछ नगद रूपयें के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल शिवओम भाटी, अनिल कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, गवेन्द्र चैकिंग कर रहे थे। थाना खालापार क्षेत्र मामूर होकर काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौरान काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर एक पल्सर मोटरसाईकिल को रूकने का इशारा किया गया तो नही रूके जिनका पीछा किया गया तो मोटर साईकिल सडक पर ही छोड कर जंगल की तरफ भागने लगे और लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे तो जबाबी कार्यवाही में एवं आत्मरक्षार्थ में पुलिस बल द्वारा की कार्यवाही में तीन बदमोशों को गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, इनमें मुर्शरफ पुत्र भूरा दुधिया निवासी चिडियापुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर, अंसार खान पुत्र साबिर खान निवासी निचरौली थाना सिविल लाईन दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश, नूर मौहम्मद पुत्र मौ. उमर निवासी ग्राम बुरहानदीनपुर थाना कोतवाली बिजनौर शामिल रहे। जिनके कब्जे से अलग अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के करीब 55 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के चांदी और सोनू के जेवरात बरामद किये गये हैं। पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र एवं अन्य थानों एवं जनपदों एवं राज्यों मे चोरी एवं नकबजनी की घटना का इकबाल किया गया है तथा बताया गया कि है उनके द्वारा चांडिल बाजार जमशेदपुर झारखण्ड से भी सोने व चांदी के आभूषण चोरी किये गये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाशों में नूर मौहम्मद का बड़ा लम्बा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बरेली, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा के अलावा छत्तीसगढ़ और हैदराबाद में 35 मुकदमे दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दलित बस्ती की पानी की टंकी प्रधान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जल जीवन मिशन में बन रही टंकी से सामान चुरा ले गया ठेकेदारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »