RAMLEELA-राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, अयोध्या में मनी दिवाली

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित 49वें रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन रविवार की रात्रि में राजा राम चन्द्र के राज तिलक की लीला का भावपूर्ण और रोमांचकारी मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया तो अयोध्या का हर घर खुशियों के दीयों से प्रकाशमय नजर आया। अयोध्या में राजा राम चन्द्र के दरबार में प्रसन्न्ता और सम्पन्नता का आगमन हुआ। चहुंओर हर्ष और उल्लास के बीच अनेक नृत्य नाटिकाओं के सहारे कलाकारों ने धर्म की विजय को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों में रोमांच बनाये रखा। इसी के साथ इस साल के रामलीला मंचन कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में रामलीला मंचन के अंतिम दिन की लीला का शुभारंभ भगवान गणेश और श्री रामायण जी की आरती से हुआ। मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन की अगुवाई में कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत, सत्कार और सम्मान किया। भगवान श्री राम के भव्य राजतिलक समारोह के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन हुआ। राम के वनवास की समाप्ति और लंका विजय के बाद अयोघ्या वापसी के दृश्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अयोघ्या नगरी के लोगों द्वारा राम, सीता, और लक्ष्मण का स्वागत, और फिर राजा राम का राजतिलक अत्यंत श्र(ा और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया गया। इस पूरे समारोह में श्री राजा राम का राज्याभिषेक एक मुख्य आकर्षण रहा जहां राम को घर्म और मर्यादा के प्रतीक के रूप में अयोघ्या के राजा के रूप में सिंहासन पर स्थापित किया गया। दर्शकों की तालियों और श्री राम की जय के जयकारों के बीच राजा राम के राज्याभिषेक का कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा के सहार जीवंत रूप प्रदान किया। राज तिलक के बाद कलाकों ने विभिन्न नृत्य नाटिकाओं का सुन्दर और भावपूर्ण मंचन करते हुए सभी को धर्म की विजय का प्रेरक संदेश दिया। इसमें श्री कृष्ण को प्राप्त करने क लिए रानी रुक्मणी और रानी सत्यभामा के बीच नारद जी के साथ के प्रसंग ने खूब प्रशंसा बटोरी। भद्रकाली का रौद्र रूप और मां शैरावाली द्वारा महिषासुर के अंत के प्रसंग की लीला प्रभावशाली रही। श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन की नृत्य नाटिका ने सभी को भाव विभोर कर दिया। रामलीला के समापन पर पारितोषिक वितरण किया गया। इस दौरान लीला मंचन करने वाले कलाकारों, सहयोगियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने इस अवसर पर कहा कि रामायण हमारी संस्कृति और घर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो सदियों से हमारे जीवन को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता आ रहा है। इसी महान घार्मिक महाकाव्य पर आघारित रामलीला का मंचन हर वर्ष बड़े घूमघाम से किया जाता है। इस वर्ष भी यह मंचन कलाकारों द्वारा नए उत्साह और जोश के साथ प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने सफल मंचन के लिए सभी को बधाई दी और दर्शकों का भी आभार जताते हुए कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि हम अगले वर्ष श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के रामलीला मंचन की गोल्डन जुबली मनाने जा रहे हैं और 50वें रामलीला महोत्सव को आप सभी के सहयोग से और भी भव्य और सुन्दर बनाने का प्रयास किया जायेगा। रामलीला के अनुष्ठान आचार्य पंडित बृजेन्द्र मिश्रा और रामायण वाचक मास्टर रामपाल को भी सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-16 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

इस दौरान श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंघक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अघ्यक्ष गोपाल चौघरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाघ्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन व जितेन्द्र नामदेव के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, प्रदीप बॉबी, अमर चौधरी, दीपक लाला, भगवती, जितेन्द्र उपाध्याय, मिन्टू गिरी, यश चौधरी, भूरा डांसर, दीपक डांसर, यश चौधरी और सोनू सिंह सहित सभी कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्ट

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आगरा में 5 वर्षीय बच्चा दिनदहाड़े किडनैप, 8 घंटे बाद मिला सकुशल — अपहरणकर्ता फरारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्टइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैयालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »