छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के कस्बा छपार में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना चरथावल क्षेत्र निवासी पत्रकार ताहिर त्यागी के बहनोई रईस पुत्र शमशेर के छपार कस्बे में स्थित बंद मकान में हुई। रईस इस समय सऊदी अरब में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कांवड़ की छुट्टियों में बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह जब घर के ताले टूटे देखे तो पडौसियो ने चोरी की सूचना दी। परिजनों के अनुसार चोर घर से 72,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियाँ तथा अन्य कीमती सामान समेत लगभग 4 लाख रुपये रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटा देखे जाने पर हुई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। चोरी की वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छपार थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, मामले में अज्ञात चोरों की तलाश के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा। सीसीटीवी फुटेज के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »