कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या किये जाने के विरोध में शनिवार को जिला बार संघ एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौंपा और महिला अधिवक्ता के हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है।

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर प्रदेश भर में अधिवक्ताओं ने कासगंज मर्डर केस को लेकर आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट में भी जिला बार संघ एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालने के बाद प्रदर्शन किया। जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या किये जाने पर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान प्रमोद त्यागी ने बताया कि कासगंज जनपद में चार सितम्बर को महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की नृशंस हत्या कर दी गई। इसी को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

उन्होंने अधिवक्ताओं खासकर महिला वकीलों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि अधिवक्ता बु(िजीवी वर्ग है, जो न्याय प्रशासन में एक स्तम्भ की भूमिका निभाता है। बिना अधिवक्ता के समाज के न्याय व्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जाती है। इसके बावजूद आजकल अधिवक्ता समाज दुखद स्थिति में है। चार सितम्बर को कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे अधिवक्ता वर्ग में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन के उपरांत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओं के लिए सम्मान और सुरक्षा की व्यवस्था किये जाने, महिला अधिवक्ता के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनको कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला बार के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक व महासचिव सत्येन्द्र कुमार, अशोक चौहान, राहुल शर्मा, खुर्रम उस्मानी, दीपक वर्मा, अमित मैनी, मीनाक्षी द्विवेदी शर्मा, मोनिका गौतम, अरूण धारीवाल, अंजू गुपता, जय कुमार नायडू, सुधीर कुमार, राजेश सैनी, राजीव कुमार जैन, महीपाल सिंह, विशाखा रानी, प्रभात बालियान, शालू तोमर, शुभम शर्मा, रूबी, अलका कपिल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए रोष जताया। 

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बात

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »