MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामद

मुजफ्फरनगर। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में पुलिस ने रिकॉर्ड कायम किया है। लगातार पुलिस टीम द्वारा ऐसे मोबाइल को बरामद करते हुए उनके असली हकदारों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मुजफ्फरनगर पुलिस के सर्विलांस सेल द्वारा 21 लाख रुपये कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में इन मोबाइल फोन को उनके असली हकदारों तक पहुंचाने का काम किया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरों पर एक विजयी मुस्कान नजर आई और लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोये/गुम हुए कुल 110 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। नागरिकों द्वारा अपने गुम/खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये गये थे, जिन्हें सर्विलांस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल द्वारा गुमशुदा/खोये हुए बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि ये मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे थे। इस गुडवर्क में सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर सौरभ त्यागी, हैड कांस्टेबल राहुल सिरोही और दीपक चौधरी, कांस्टेबल ललित कुमार और नितिन कुमार का प्रयास सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

एक साल में पुलिस ने बरामद किये 93 लाख कीमत के 484 गुम मोबाइल

मुजफ्फरनगर। सर्विलांस सेल द्वारा चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत 01 वर्ष में कुल 484 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किये, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 93 लाख रूपये बताई गई है। ये मोबाइल फोन बरामद करने के साथ ही पुलिस द्वारा उनके मालिकों तक पहुंचाने का काम भी किया गया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सर्विलांस सेल के माध्यम से पुलिस टीम द्वारा 10.11.2023 से 28.10.2024 तक कुल 484 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर 2023 को 10 लाख रुपये कीमत के 50 मोबाइल फोन, 06.03.2024 को 21 लाख रुपये के 110 मोबाइल फोन, 20.08.2024 को 41 लाख रुपये कीमत के 214 मोबाइल फोन और 28.10.2024 को 21 लाख रुपये कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया काम

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »