माया का दावा-दंगे के डर से मुजफ्फरनगर में किसी मुस्लिम ने नहीं लिया टिकट

मुजफ्फरनगर। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंच से अपने सम्बोधन के दौरान खास तौर पर मुस्लिमों को फोकस किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर सीट से दार सिंह के टिकट को लेकर हुए मंथन की पूरी कहानी को जनता के बीच मौजूद मुस्लिमों के समक्ष रखते हुए साफ किया कि बसपा में मुस्लिमों की उपेक्षा नहीं हुई है। वो चाहती थी कि मुजफ्फरनगर से किसी मुस्लिम लीडर को चुनाव लड़ाया लेकिन यहां दंगा होने के डर से किसी मुस्लिम ने टिकट ही नहीं लिया। इसलिए उन्होंने सहारनपुर और हरिद्वार से मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया, जो बिजनौर से जाट और कैराना से राजपूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाकर सर्वसमाज को सम्मान देने का काम किया है।

मायावती ने उत्तराखंड और यूपी में रविवार को तीन चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया और तीनों ही स्थानों पर मुस्लिमों पर उनका खासा फोकस रहा। वो यहां भी दलित मुस्लिम समीकरण का संदेश देकर गई। उन्होंने अपना शासन और व्यवस्था याद दिलाते हुए कहा कि बसपा के राज में मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि पूरी यूपी में कोई भी दंगा या सम्प्रदायिक संघर्ष नहीं हुआ। सपा सत्ता में आई और यहां भाईचारा तोड़ दिया गया। जाट और मुस्लिमों को लड़ाया गया। हमने यहां पर भाईचारा कायम किया था। उसी भाईचारे को जिंदा रखने के लिए मेरी तमन्ना थी कि मुजफ्फरनगर सीट पर कोई मुस्लिम लीडर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े।

इसके लिए हमने प्रयास किये, लेकिन मुस्लिम इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ा तो यहां दंगा हो जायेगा। इसलिए ही मजबूरन हमने यहां ओबीसी वर्ग के दारा सिंह को टिकट दिया। दारा को मैं मेरठ से भी चुनाव लड़ा सकती थी, लेकिन मुस्लिमों के डर के कारण हमने फैसला बदला और मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले पूर्व विधायक मौलाना जमील को हरिद्वार सीट से तो सहारनपुर में माजिद अली को टिकट देकर इस टीस को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने समीकरण नहीं बिगाड़ा, किसी की उपेक्षा नहीं की। बिजनौर से जाट तो कैराना से राजपूत समाज को टिकट दिया गया है। हरिद्वार से मौलाना जीते तो मुजफ्फरनगर की जनता को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने सर्वसमाज से बसपा के लिए वोट करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बनेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बनेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »