एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध के प्रयास रंग लाये तो जल्द ही अपने शहर में भी लखनऊ जैसे विकास की झलक नजर आयेगी। एमडीएम ने शासन की प्राथमिकता पर मॉडल उपविधिदृ2021 के अन्तर्गत शहर के बाजार को एकरूपता प्रदान करने की कवायद में कदम आगे बढ़ाया है। इसके लिए एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने अपनी टीम के साथ मिलकर शहर के प्रकाश चौक से महावीर चौक वाली सड़क के भवनों का फसाड नियंत्रण योजना के तहत चयनित किया है। यहां के व्यापारियों और भवन स्वामियों की बैठक बुलाने की तैयारी है, जिसमें एमडीए अपनी पूरी योजना को सामने रखते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित करने जा रहा है कि भवन को मुख्य भाग एक कलर कोड में बनाया जाये।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देशन में एमडीए की टीम जनपद मुजफ्फरनगर में पहली बार मॉडल उपविधिदृ2021 के अनुसार शहर के एक बाजार को एकरूप और एक रंग प्रदान करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच में फसाड नियंत्रण हेतु एक नई पहल की जा रही है। इस पहल से शहर का सौंदर्यीकरण होगा और इस बाजार में भवनों को हजरतगंज चौराहा लखनऊ की तर्ज पर एक रूप प्रदान किया जायेगा। इस योजना में भवनों के अग्रभाग एक कलर कोड देने की तैयारी है। इससे शहर में जहां लखनऊ की झलक नजर आएगी वहीं यह बाजार स्थापित होने पर शहर का नाम रोशन होगा।

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि फसाड नियंत्रण के तहत महावीर चौक से प्रकाश चौक तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। इसमें सड़क के दोनों बने प्रत्येक भवन के मुख्य भाग को एकरूपता देने का प्रयास किया गया है। यहां पर दुकानों के नाम, भवन के रंग रूप और अन्य चीजों को एक समान लाकर इस बाजार को एकरूपता प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। यह सफल रहा तो इसको जिले में अन्य स्थानों पर भी हम लागू कराने की योजना पर अमल करेंगे। प्राधिकरण द्वारा शहर को सुंदर बनाने हेतु शुरू की गई इस पहल में जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि फसाड नियंत्रण के तहत किसी भी बाजार या क्षेत्र के सभी भवनों के मुख्य भाग को एकरूप प्रदान करने का कार्य किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

उपाध्यक्ष कविता मीणा ने क्षेत्रीय एई एके जैन के साथ ही उनके सहयोगी अवर अभियंताओं संदीप कुमार और जयकरण को इस योजना पर तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। बताया गया कि महावीर चौक से प्रकाश चौक के भवनों को सर्वे तो एमडीए की टीम ने कर लिया है। इसके बाद ही इस क्षेत्र का चयन किया गया है। यह सड़क पूरी तरह से व्यवसायिक है और यहां पर बड़े व्यवसायिक भवन बने हुए हैं। इनमें शोरूम और हॉस्पिटल भी शामिल हैं। जल्द ही इस क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों और व्यापारियों के साथ एमडीए मीटिंग करते हुए अपनी योजना को उन तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिनों में व्यापारियों के साथ मीटिंग की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 76 आंगनबाडी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानितफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे रालोद विधायक अनिलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई आंख, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी ऐसी-ऐसी वीडियो….लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »