MUZAFFARNAGAR-शहर के विकास में पालिका का सहयोगी बनेगा एमडीए

मुजफ्फरनगर। विभागों के बीच आपसी समन्वय न होने के कारण विकास की तस्वीर लगातार बिगड़ने और सरकारी मद में धनराशि अनावश्यक रूप से खर्च होने के कई मामले यदा कदा सामने आते रहे हैं। एक विभाग सड़क बनाता है तो दूसरा विभाग उसके चंद रोज बाद ही नया कार्य करने के लिए उसी नई नवेली सड़क को खोदकर गड्ढों में तब्दील कर देता है। ऐसे में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अब विकास के पैमाने पर विभागीय समन्वय बनाकर कम से कम शहर को सुन्दर रूप प्रदान करने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध और नगरपालिका परिषद् को प्रशासनिक निगरानी में एक साथ लाने की कवायद की जा रही है। इसमें शहरी क्षेत्र के कुछ चौराहों, सड़कों और पार्कों को विकास एवं सौन्दर्यकरण के लिए एमडीए को देने का निर्णय लिया गया है, साथ ही विकास कार्य कराने से पहले प्रशासन के साथ मिलकर दोनों विभागों के अधिकारी अपने अपने प्रस्ताव रखेंगे और इसके बाद ही उनको स्वीकृति मिलेगी, ताकि कार्य का कहीं पर भी दोहराव न हो सके।

शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में एमडीए के सभागार में विकास कार्यों पर विभागीय समन्वय बनाने के लिए एक अनोखी पहल के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह तो वहीं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पालिका और एमडीए के बीच आपसी समन्वय बनाने के लिए शहर के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार करने पर खुलकर चर्चा की गई। डीएम उमेश मिश्रा ने मीटिंग में इस बात पर जोर दिया कि शहर के विकास के लिए एमडीए और पालिका आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, मनमर्जी से काम करने की परिपाटी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ही काम पर दोनों विभाग लगे रहते हैं और ऐसे में पैसा बर्बाद होता है। धनराशि का सदुपयोग करने के लिए यह जरूरी है कि दोनों के स्तर से अलग अलग विकास कार्य चिन्हित करते हुए आपसी राय मश्विरा मिलाकर काम किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामा

इसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि एमडीए पालिका के साथ मिलकर शहर के कुछ चौराहों, पार्कों और सड़कों को सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्य के लिए अपने एजेंडे में शामिल करे और पालिका प्रशासन भी जो कार्य करने जा रहा है, उसकी पूर्ण जानकारी एमडीए को देते हुए उसकी एनओसी लेने के बाद ही कार्य शुरू कराये। इसमें किसी भी प्रकार का विभागीय कम्युनिकेशन गेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जो कार्य हो चुका है, उसको छोड़कर आगामी कार्यों की रूपरेखा दोनों को मिलकर बनानी होगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करने का काम करेंगे। मीटिंग में पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालिका के बोर्ड से स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव एमडीए को भेजे जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि एटूजेड रोड पर पालिका के द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य प्रस्तावित है। यहां पर एमडीए सड़क निर्माण कराने जा रहा है, तब तक यह सड़क न बनाई जाये, जब तक पालिका सीवर लाइन न बिछा ले। इसके साथ ही पालिका के बोर्ड फंड या अन्य मद में जो भी कार्य प्रस्तावित हैं, उनकी सूची भी एमडीए को भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में मीटिंग में यह तय किया गया है कि शहरी विकास में अब पालिका के साथ एमडीए भी अपना योगदान करेगा, इसके लिए कुछ पार्कों, चौराहों और सड़कों को एमडीए को दिया जायेगा, जिसकी सूची जल्द ही तैयार करा ली जायेगी। इसके साथ ही जो भी नए काम होंगे वो आपसी समन्वय बनाकर किये जायेंगे। इसमें सबसे पहले सरकूलर रोड का कार्य होगा और इसके बाद एटूजेड रोड का कार्य दोनों मिलकर आपसी सहमति से करेंगे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पालिका और एमडीए के बीच विकास कार्यों को लेकर आपसी सहमति बनाने के लिए ही डीएम उमेश मिश्रा ने मीटिंग ली। इसमें शहरी विकास में एमडीए को भी काम दिया जायेगा। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए उद्योगपतियों से भी सहयोग लेने पर सहमति बनी है, जिसकी रूपरेखा जल्द तैयार की जायेगी। इसमें डीएम ने अतिक्रमण हटवाने से पहले ठेले और ठिये वालों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को कहा है कि इसके बाद ही इनको शहर के व्यस्त क्षेत्रों से हटवाने का अभियान चलाया जाये। मीटिंग में डीएम उमेश मिश्रा के अलावा पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव आदित्य प्रजापति, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण अखंड प्रताप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »