पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा भाव का परिचय देते हुए शिविरों में पहुंचकर हारे-थके कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने स्वयं शिविरों में पहुंचकर न सिर्फ कांवड़ियों की मरहम-पट्टी की, बल्कि उनकी हर संभव सहायता करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं भारी कांवड़ उठाकर आ रहे शिव भक्तों के कंधों पर स्वयं अपने हाथों से बैंडेज लगाई और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ये शिवभक्त हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है।

शिविरों में उन्होंने कांवड़ियों को शीतल पेय और खाद्य सामग्री वितरित की, साथ ही सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर तत्काल निर्देश भी जारी किए। नगरपालिका अध्यक्ष ने शिविरों में भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन भी परोसा। उन्होंने सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निकलकर शिविरों, विश्राम स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

श्रीमती स्वरूप ने पूरे कांवड़ मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी सुनिश्चित कराई है और स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जलापूर्ति, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सहित हर पहलू पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों में सेवा और सुविधा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए वे स्वयं लगातार शिविरों में पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रही हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर आने वाले हर शिवभक्त को पूर्ण सुविधा, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नगरपालिका अध्यक्ष की इस सेवाभावना और सक्रियता की सराहना की है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

Also Read This

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  जिले में पांच मंत्री, फिर भी वारदात कर गए बेखौफ बदमाशरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »