जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। शहर में दो बार हुई भारी बरसात के बाद जल भराव के कारण बिगड़ते हालातों के बीच नगरपालिका परिषद् की ओर से लगातार जल निकासी की बाधाओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को दूसरी बार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरे दलबल के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरीं और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा तथा मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के लिए काम करने के निर्देश दिये। जनता ने नालों और सीवर की सफाई कराने की मांग की, तो पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से फील्ड में ही जवाब तलब करते हुए पूर्व के आदेशों के अनुपालन में रिपोर्ट तलब की है।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 15, 21 और 34 के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों रामपुरी, लद्दावाला नई बस्ती, शाहबुदीनपुर, एकता विहार रूड़की रोड आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासदों और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व अधिकारियों सहित करीब तीन घंटे तक जनता के बीच रहीं और गली-गली पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी जुबानी ही समस्याओं को समझने का प्रयास किया। रामपुरी में आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में पालिका की भूमि की गहराई को लेकर लोगों ने उसका भराव कराने की मांग की तो वहीं सीवर और नालों की सफाई, कई स्थानों पर टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों तथा नालियों के निर्माण की आवश्यकता को उनके सामने रखा। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को तलब करते हुए जनसमस्याओं को समझने मुख्य रूप से जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। साथ ही पूर्व के निर्देशों के अनुपालन को लेकर भी जवाब तलब करते हुए लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।

इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 29 जून की रात को बारिश के बाद हमने पूरी टीम के साथ शहर की समस्या को समझने के लिए 30 जून की सुबह निरीक्षण किया था। इस दौरान जो समस्या सामने आई उनको निस्तारित करने के लिए निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली पर पुलिस को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण कराया गया है। यहां पालिका की भूमि के गहराई में जाने के कारण गडढा बनने पर हमने तत्काल ही निर्देश दिये हैं कि उसका भराव कराकर सड़क के समतल किया जाये, ताकि जल भराव में जनहानि की संभावना को क्षीण किया जा सके। इसके साथ ही यहां पर तत्काल ही सीवर सफाई के लिए टीम को लगाया गया। नाला और सीवर निर्माण के साथ ही सड़क और नाली निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिये। यहां पर एक नाला जो जल निकासी के लिए तोड़ा गया था, उसको निर्मित कराया जा रहा है। नालों की दोबारा सफाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को नालों में गन्दगी और गोबर बहाने वालों के साथ ही नालों पर अतिक्रमण कर सफाई को बाधित करने वालों के खिलाफ चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर की जल निकासी को हमने बेहतर बनाने का प्रयास लगातार किया है। सीवर लाइनों की सफाई मैनुअली नहीं की जा सकती है, ऐसे में पालिका सुपर शोकर मशीन खरीदने की तैयारी कर रही है। जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मशीन के आने के बाद सीवरों की सफाई कराई जाये। छह माह से नाला गैंग लगाकर नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। ऐसे में जनता को भी अपने नागरिक दायित्व निभाते हुए पालिका को सहयोग करना होगा। नालों में या सड़कों पर कूड़ा करकट न फैंके, व्यापारी भी अपनी दुकानों का प्लास्टिक वेस्ट, थर्माकोल आदि नालों में न डालें तो जल निकासी और भी बेहतर होगी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, मनोज शर्मा लैमन, मालती शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, सुनीता, शहजाद चीकू, मोहित मलिक, हसीब राणा, प्रमोद कुमार, हनी पाल, अमित पाल, पूर्व सभासद अशोक वर्मा के अलावा पालिका के एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, एई जल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जल जितेन्द्र कुमार, धर्मवीर सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर व सीएसएफआई योगेश गोलियान आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटाया

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में बिजली बकायादारों पर छापे, 35

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्पलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »