LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

मुजफ्फरनगर। चुनावी माहौल में पैसों की अवैध आवाजाही और प्रयोग को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चल रही सतर्क निगरानी का असर हो रहा है। भोपा क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा अवैध धन पकड़े जाने के बाद अब मीरापुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही नगदी को पकड़ा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो उसके पास से मिली 1.70 लाख रुपये से ज्यादा की रकम को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ये बाइक सवार पूछताछ में पकड़ी गई नगदी के वैध होने का कोई साक्ष्य नहीं दे पाया। आचार संहिता के बाद सात दिनों जिले में 4.70 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध नगदी जब्त की गई।

इसे भी पढ़ें:  रोजगार बचाने पर वेंडरों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी का जताया आभार

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने एवं अवैध धन की बरामदगी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशो के तहत पुलिस और विभिन्न स्तार पर टीमों के द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान लगातार अवैध नगदी का आवागामन सामने आ रहा है। ताजा मामला मीरापुर क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने 1,72,220 रुपये बरामद किए गए हैं। चेकिंग के दौरान रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। मीरापुर थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर रात में थाना मीरापुर पुलिस व एफएसटी की टीम संभलहेड़ा नहर पुल के पास संयुक्त रूप से चैकिंग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने 109 लाख रुपये से बनी सड़कों का किया लोकार्पण

इसी दौरान एक बाइक चालक मौ. इस्लाम पुत्र हाजी बदलू निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा के पास से एक बैग में 1,72,220 रुपये बरामद हुए। बरामद रकम के संबंध में इस्लाम द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और धन को लेकर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस अफसरों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बाइक सवार से बरामद रकम को जब्त कर लिया गया है। युवक को रकम से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भोपा थाना क्षेत्र में गंगनहर भोपा पुल पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट विक्रांत सिंह ने सरधना निवासी एक कार सवार युवक से मिले बैग से 3 लाख रुपये की रकम बरामद की थी, वैध दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर इस रकम को जब्त करा दिया गया था। आज मीरापुर में 1.70 लाख बरामद हुए। सात दिनों के अभियान में जिले में अभी तक 4.70 लाख रुपये की धनराशि बरामद की जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »