रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद के सांसद और सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद और रालोद के सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों को समय से पूर्ण कराने और क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनके निदान की मांग भी सीएम योगी से की।

बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश का विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में सभी विधायक लखनऊ में ही मौजूद है। यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने रालोद के सभी विधायकों और सांसद व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह चौहान के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इनमें रालोद के विधान परिषद सदस्य भी शामिल रहे। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सीएम से यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इसे भी पढ़ें:  पीएनबी में बनी मैनेजर तो महिला ने बैंक को लगा दिया 40 लाख का चूना

इस दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्रों की कुछ समस्याओं के निदान की मांग के साथ ही वहां पर राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने का भी आग्रह किया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल कुमार के साथ बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद एवं रालोद राष्ट्रीय महासचिव चन्दन चौहान, जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, खतौली विधायक मदन भैया, जनपद बागपत के छपरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय कुमार, जनपद शामली के सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रसन्न चौधरी, जनपद मेरठ के सिवालखास विधान सभा से विधायक गुलाम मोहम्मद, जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मिथिलेश पाल, जनपद हाथरस के सादाबाद विधान सभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी के साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य योगेश चौधरी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दो लाख के ईनामी नीलेश के एनकाउंटर पर बैठी मजिस्ट्रीयल जांचगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »