शिव चौक पर कांवड़ियांे संग जमकर नाचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वह भूराहेड़ी चेक पोस्ट उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लेकर शिव चौक तक लगातार शिव भक्तों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंच रहे हैं और यात्रा के सुरक्षित एवं निर्विघ्न संचालन के लिए हर स्तर पर जुटे हुए हैं। रात्रि के समय उन्होंने शिव चौक पर भक्तों संग भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और नृत्य करते हुए श्रद्धा की मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। कांवड़ यात्रा मार्ग में लगे शिविरों का निरीक्षण करते हुए मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की मरहम-पट्टी, चिकित्सा सेवाएं, भोजन व्यवस्था और विश्राम की सुविधा जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिव भक्त को कोई असुविधा न हो। मंत्री की यह सक्रियता शिव भक्तों में सराहना का विषय बनी हुई है और उनके सेवा भाव की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण अधिकारी के कारण युवक की जान पर बन गई आफत, डीएम अधिकारी पर भड़के

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, सात लोगों की मौत…दो गंभीर घायलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »