मंत्री कपिल देव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और सहयोग से भोपा रोड पर निर्मित कराये जा रहे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को परखने का काम किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता न किया जाये। इसके साथ ही कार्य को तय समयावधि में पूर्ण करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के द्वारा भोपा रोड पर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ताा को परखा व अधिकारियों को इस सम्बंध में प्रगति के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए समय से कार्य को पूर्ण कराने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज भोपा रोड मुज़फ्फरनगर पर लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि 211.48 लाख की लागत से 4 सूट के गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, किचन आदि सभी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि अभी तक शासन द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए 2.63 लाख की धनराशि आवंटित हुई है, जिसके सहारे निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री ईंट, मसाले, सरिया, मोरंग, निर्माणाधीन बिल्डिंग के पिलर, इत्यादि मेटीरियल उच्च गुणवत्ता पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के निर्माण होने से जहां एक ओर शासकीय कार्य संपादित होंगे वही आसपास के क्षेत्र का विकास भी होगा। निरीक्षण के दौरान, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, नमीश चन्देल, पदम तोमर, हरेन्द्र पाल, महावीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  डीआईओएस ने रोका वेतन, धरने पर बैठे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा आई कैम्प, 160 लोगों को मिला उपचारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »