मोर्निंग वॉक पर जीआईसी मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव ने की योग अपनाने की अपील

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गुरूवार को सवेरे सरकूलर रोड स्थित जीआईसी मैदान में पहुंचकर वहां मोर्निंग वॉकर्स के साथ जमकर मस्ती की और उनका हालचाल जानने के साथ ही शहर की समस्याओं और विकास की आवश्यकता को समझने का भी प्रयास किया। इस दौरान यहां सवेरे सेहत का ख्याल लेकर व्यायाम और दौड़ लगाने के लिए आये लोगों से उन्होंने योग व प्राणायाम को नियमित रूप से जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की और यहां पर नगरपालिका परिषद् के द्वारा बनाये गये ओपन जिम में व्यायाम उपकरणों के सहारे बच्चों के साथ खूब समय बिताया।

इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि हर सुबह का एक ही सन्देश होता है सकारात्मकता। जिससे मनुष्य में नयी आत्मचेतना जागृत होती है। वो नियमित रूप से हर सुबह कुछ समय व्यायाम और योग को देते हैं। शहर में होने के दौरान वो मोर्निंग वॉक पर भी निकलते हैं। गुरूवार प्रातः राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में मॉर्निंग वाकर्स, योग मित्रों व बच्चों से मिलकर उत्साहवर्धन किया व आगामी योग दिवस 21 जून के लिए प्रेरित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  बिजली समस्या पर सभासद के साथ लोगों ने घेरा बिजली घर


इस दोरान लोगों से बातचीत करते हुए शहर की समस्याओं पर चर्चा के साथ विकास की संभावनाओं को भी तलाश करने का प्रयास किया गया ताकि समाधान के लिए यहां पर विकास की नई कार्ययोजना बनाई जा सकें। इस दौरान अनेक लोगों ने उनको अपने बीच पाकर हर्ष जताया और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सराहना की तथा अपने क्षेत्र और शहर की समस्याओं के बारे में खुलकर बातचीत भी की। 

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में से हुए धमाके, दहशत में सहम गए लोग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीआरडी स्वयं सेवक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोपगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »