मंत्री कपिल देव ने राम नाम का पटका पहनाकर किया कांवड़ियों का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस वर्ष प्रारम्भ हो रही कांवड़ यात्रा में जनपद से गुजरने वाले शिव भक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सत्कार और सुरक्षा व सुविधा देने के लिए कमर कस ली है। देर रात वो कांवड़ मार्ग पर पहुंचे और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आता और गंगा जल लेने के लिए प्रस्थान करते शिव भक्त कांवड़ियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा श्रीराम नाम का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बीते दिन ही कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्त कांवड़ियों के स्वागत, सेवा, सत्कार और सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि कांवड़ मार्ग पर होटल ढाबे और ठिया ठेला लगाने वाले नॉन वेजिटेरियन अपने अपने नाम की प्लेट अवश्य लगायें और हिंदू देवी देवताओं तथा सतनान धर्म के प्रतीकों के नाम पर अपने होटल-ढाबे व खानपान की दुकान का नाम रखें, ऐसा पाये जाने पर उन्होंने कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी थी। साथ ही जिला पुलिस और प्रशासन को भी बेहद सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाने और तैयारी करने के निर्देश दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रम

अब वो खुद कांवड़ मार्ग पर शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा, स्वागत और अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं। बीती रात वो कांवड़ मार्ग से गुजरे तो शिव भक्तों का रैला उनको सामने मिला। उन्होंने वाहन रुकवाया और उससे उतरकर कांवड़ियों के बीच पहुंचे तथा उनका कुशलक्षेम पूछा, काफी देर तक उनके भगवान शिव का जयघोष करते हुए पैदल चलते रहे। उन्होंने गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा कर रहे एक शिव भक्त को अपने गले में पड़ा श्रीराम नाम का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर उनको हरिद्वार जल भरने जा रहे और वहां से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते शिवभक्त कावड़ियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हरिद्वार की ओर जल लेने जा रहे बोल बम के जयघोष करते शिव भक्त कावड़ियों की सेवा कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। कहा कि यह यात्रा ना केवल आस्था का पर्व है, बल्कि सामाजिक एकजुटता, सेवा और संयम का भी परिचायक है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने हेतु की जा रही व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं। शासन-प्रशासन की मुस्तैदी व सहयोग से संपूर्ण मार्ग पर कांवड़ियों को पूरी सुरक्षा व सुविधा मिल रही है। इस पुण्य सेवा में भाग लेकर यह अनुभव हुआ कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमला

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमलाजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »