कैफे में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी के दिन दो युवकों ने एक नाबालिग को कैफे में लाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों के साथ ही कैफे संचालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार नई मंड़ी क्षेत्र में स्थित दि नेचर ब्लू आईस कैफे में एक नाबालिग लड़की के साथ उनके दोस्तों द्वारा ही दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। लड़की के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कैफे को बंद कराते हुए उसके संचालक को दबोच लिया। इसके साथ ही दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

घटना को लेकर सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि थाना नई मंडी में रविवार को पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो लड़के एक नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला फुसलाकर ब्लू आईस कैफे में लेकर पहुंचे और वहां पर उसके साथ ब्लात्कार किया गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल ही कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी लड़कों और कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में कैफे को बंद कराया गया है। इस तरह के कैफों की लगातार निगरानी की जा रही है, जहां पर अनैतिक कार्य करने की शिकायत मिल रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा: राजभर

एसएचओ नई मंडी दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को विशाल पुत्र रतन निवासी गाँधी नगर व उसका दोस्त अंकित डरा-धमका कर विश्वकर्मा चौक के पास स्थित एक कैफे में ले गये थे। वहां पर विशाल द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें दोनों नामजद आरोपियों विशाल और अंकित के साथ ही कैफे संचालक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों की तस्करी का भंड़ाफोड़, 11 सौदागर गिरफ्तार

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के बाहर सौन्दर्यकरण पर 70 लाख

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिकाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंहइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों की तस्करी का भंड़ाफोड़, 11 सौदागर गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »