MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

मुजफ्फरनगर। जिले के शहरी विकास के लिए दो पालिकाओं सहित सभी दस निकायों में सरकार ने धनवर्षा की है। अलग अलग मद में इन दस निकायों को शासन से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शेष चल रही किश्त के रूप में 36.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अवमुक्त की गई है। इनमें नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को तीन मदों में 30.13 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों के लिए दिये गये हैं। इसके साथ ही आठ नगर पंचायतों को भी विभिन्न मदों में करीब 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत में सरकार से जिले की सभी दस निकायों को धनराशि अवमुक्त की गयी है। 15वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत की गई सिफारिशों के तहत दस लाख से कम आबादी वाली निकायों को टाइड एवं अनटाइड ग्रांट, पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर आय व्ययक में सामान्य समनुदेशन से माह मार्च के भुगतान और राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर अवशेष समनुदेशन की धनराशि निकायों को जारी की गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डा. नितिन बंसल ने निकायों को अलग अलग मद की धनराशि जारी किये जाने की सूचना जारी की है।

इसे भी पढ़ें:  शामली...तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा...युवक की टिप्पणी से आक्रोश

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को तीन मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल 30 करोड़ 13 लाख 18 हजार 683 रुपये जारी किये गये हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग से टाइड ग्रांट में 12 करोड़ 10 लाख 10 हजार 881 रुपये, अनटाइड बेसिक ग्रांट के रूप में 08 करोड़ 06 लाख 73 हजार 919 रुपये मिले हैं। यह धनराशि पालिका के सिविल लाइन ब्रांच आईसीआईसीआई में ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही पंचम राज्य वित्त आयोग से माह मार्च के भुगतान के रूप में पालिका को 09 करोड़ 96 लाख 33 हजार 883 रुपये जारी किये गये हैं।

नगरपालिका परिषद् खतौली को पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत 01 करोड़ 38 लाख 69 हजार 199 रुपये मिले हैं। नगर पंचायत चरथावल को कुल 01 करोड़ 14 लाख 04 हजार 831 रुपये मिले हैं, इनमें 15वें वित्त टाइड ग्रांट में 4739160, अनटाइड ग्रांट में 3159440, राज्य वित्त में अवशेष समनुदेशन में 12477 और पंचम राज्य वित्त में 3493754 रुपये मिले हैं। नगर पंचायत शाहपुर को कुल 01 करोड़ 04 लाख 36 हजार 398 रुपये जारी हुए हैं। इनमें टाइड ग्रांट में 4333410, अनटाइड ग्रांट में 2888940, अवशेष समनुदेशन में 11370 और पंचम राज्य वित्त से 3202678 रुपये जारी किए गये हैं। इसके अलावा पंचम राज्य वित्त माह मार्च के भुगतान और अवशेष समनुदेशन के अन्तर्गत नगर पंचायत भोकरहेडी को 2845692, बुढ़ाना को 6509505, जानसठ को 3160741, मीरापुर को 4823060, पुरकाजी को 4324634 और सिसौली नगर पंचायत को 2493505 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

संपत्ति कर वसूली में पिछड़ने के कारण धनराशि पाने से वंचित रह गये सात निकाय

मुजफ्फरनगर जनपद के सात नगर निकाय शर्तों के अनुरूप संपत्ति कर वसूली करने में पिछड़ने के कारण 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत दस लाख से कम आबादी वाले नगरों को मिलने वाली टाइड एवं अनटाइड ग्रांट की धनराशि पाने से वंचित रह गये हैं। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक डा. नितिन बंसल ने इन निकायों को पत्र जारी करते हुए संपत्ति कर वसूली में शर्तों के अनुरूप बढ़ोतरी करने के निर्देश दिये हैं, ताकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जारी होने वाली ग्रांट का लाभ उनको मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोक

निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 15वें वित्त आयोग के लिए निर्गत गाइडलाइन के अनुसार टाइड एवं अनटाइड की धनराशि उन्हीं निकायों को जारी की गई है, जिनके द्वारा सिटी फाइनेंस पोर्टल पर अंकित संपत्ति कर वसूली वित्तीय वर्ष 2021-22 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.81 प्रतिशत से अधिक अर्जित की है। इस शर्त को पूरा नहीं करने के कारण जिले की निकाय नगरपालिका परिषद् खतौली के अलावा नगर पंचायत भोकरहेडी, बुढ़ाना, जानसठ, सिसौली, मीरापुर और पुरकाजी को टाइड व अनटाइड ग्रांट जारी नहीं की गयी है। निदेशक ने निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत धनराशि प्राप्त करने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के संपत्ति कर वसूली में कम से कम 10 प्रतिशता बढ़ोतरी तथा सिटी फाइनेंस पोर्टल पर वसूली विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले निकाय ग्रांट के लिए अर्ह नहीं माने जायेंगे। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खान-पान की आदत सुधारें, स्वस्थ रहेगा लीवरः

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़पफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़पइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूकालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »