MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी केन्द्रों पर खनकेंगे पालिका के बर्तन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा अब आंगनबाडी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने की योजना को परवान चढ़ाने में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इसके लिए गैस सिलेंडर और चूल्हे से लेकर चाकू और चिमटा तक नगरपालिका आंगनबाडी केन्द्रों को उपलब् ध कराने जा रही है। इसके लिए पालिका द्वारा करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसमें बर्तन खरीद का ठेका छोड़ा जा चुका है। इसके बाद पालिका ने इन बर्तनों और अन्य सामग्री की आपूर्ति बाल विकास परियोजना विभाग को करने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घर

जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग के अन्तर्गत चलाये जा रहे आंगनबाडी केन्द्रांे पर शासन के द्वारा आने वाले 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पका पकाया पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा हाॅट कुक्ड फूड योजना प्रारम्भ की गयी है। इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए आंगनबाडी केन्द्रों पर भोजन पकाने और उनको परोसने के लिए रसोई की व्यवस्था के लिए चूल्हा व बर्तन आदि की आवश्यकता को देखते हुए दूसरे स्तर से संसाधन जुटाये जा रहे है। शहरी क्षेत्र में चल रहे आंगनबाडी केन्द्रों पर नगरपालिका परिषद् को अपनी निधि और दूसरे स्रोतों से बर्तन आदि की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। इसके लिए 26 अक्टूबर 2023 को विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की ओर से नगरपालिका परिषद् को शहरी क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराते हुए शीघ्र बर्तन आदि की व्यवस्था के निर्देश दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरना

इसके लिए पालिका के अभिलेखागार के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार बाल विकास परियोजना शहर के 76 को-लोकेटेड एवं नाॅन को लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों पर निकाय निधि व अन्य स्रोतों से बर्तनों की खरीद की जायेगी। इसमें पालिका प्रशासन द्वारा थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, कूकर, भगौना, लोहे का तवा, लोहे की कढाही, चमचा बड़ा, कल्छी बड़ी, चिमटा, चाकू, बेलन, चकला, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और दस लीटर की स्टील की बाल्टी की खरीद कर आंगनबाडी केन्द्रों को समान अनुपात में वितरित की जायेगी। अभिलेखागार की रिपोर्ट के अनुसार 76 आंगनबाडी केन्द्रों पर बर्तन आदि की आपूर्ति के लिए 14 लाख 36 हजार 400 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर इसके लिए टैण्डर आमंत्रित किये जा चुके हैं। जिसमें सुनील कर्णवाल को ठेका छोड़ा गया है। पालिका इस बर्तन आपूर्ति पर कुल 14 लाख 58 हजार 376 रुपये खर्च करने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी के घर खेली फूलो की होली

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  वन नेशन वन एमएसपी नीति लागू करें सरकारः धर्मेंद्र मलिकजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »