हेल्थ रैंकिंग में नम्बर वन बनने से चूका मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस माह में जारी स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनस्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 75 जिलों में से मुज़फ़्फ़रनगर का कंपोजिट स्कोर 0.72 रहा है। प्रदेश में इस माह प्रथम स्थान हाथरस जनपद का है, जिसका कंपोजिट स्कोर 0.72 ही है लेकिन अल्फाबेट के हिसाब से हाथरस का नाम पहले आता है। इसलिए हाथरस को प्रथम स्थान पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिका

इस उपलब्धि पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहारू यह उपलब्धि जनपद के स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, और जनता के सहयोग का परिणाम है। पिछले माह जनपद की प्रथम रैंक आई थी,हम सभी को गर्व है कि हम प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बनकर निरंतर उभर रहे है।

सीएमओ ने बताया कि एचआईवी जांच वर्ग में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग कर जिले ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्ण टीकाकरण के लिए 100 प्रतिशत बच्चों को बीसीजी, पेंटावेलेंट और मीजल्स के टीके देकर जिले ने फिर एक बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थागत प्रसव दर में लगातार सुधार देखा गया। बताया कि हेल्थ रैंकिंग के लिए पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर सदर और जानसठ ब्लॉक सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र रहे हैं। हालांकि कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली, मुज़फ़्फ़रनगर नगरीय और बघरा में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई है। इस पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि हमने इन ब्लॉकों की स्थिति की समीक्षा प्रारंभ कर दी है। जल्द ही इन क्षेत्रों के लिए विशेष निगरानी और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में समान रूप से सशक्त हो सके। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़, इसे हत्या करार दिया गया – अंशु त्यागीसपा सांसद के पुत्र

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »