डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमन

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न संविधान के निर्माता के रूप में विश्वविख्यात डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े ही हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में मनाई गई। सरकार, संगठन और शासन से प्रशासन तक सभी अमला डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर उमड़ा नजर आया। पुलिस लाइन हो या कलेक्ट्रेट सभी जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ. अम्बेडकर को याद किया और उनके संघर्ष को सलामी दी गई और मुजफ्फरनगर जनपद ने उनको नमन किया।

सामाजिक समरसता के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को देशभर में राष्ट्रीय पर्व के रूप में श्र(ाभाव के साथ मनाई गई। उत्तर प्रदेश में भी यह आयोजन राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में जनपद में भी मुख्यालय से लेकर गांव देहात और कस्बों में पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया किया, जिसमें विचार गोष्ठियाँ, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं श्र(ांजलि सभाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

जनपद में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पार्क में हुआ। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया। योगी सरकार के दोनों मंत्रियों अनिल कुमार व कपिल देव के साथ ही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर डॉ. अम्ेबडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के साथ ही दुनिया भर के किसी भी देश मं जहां पर भी डॉ. अम्बेडकर के अनुयायी हैं, वहां पर आज उनकी 134वीं जयंती को पूरी श्र(ा और सम्मानपूर्वक तरीके से मनाने का काम कर रहे हैं। यह बड़ा ही हर्ष का विषय है। कहा कि समाज की बड़ी भूमिका रहती है, समाज बड़ी चीज है और समाज ने उनको बाबा साहेब के साथ ही महापुरुष की जो भी उपाधि दी है, वो ऐसे ही नहीं मिलती है, इसके लिए अपनावन लगाना पड़ता है, बहुत बड़ा संघर्ष और बलिदान देना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए


मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक समरसता के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें केवल भेदभाव से मुक्त संविधान ही नहीं दिया, बल्कि इसके रूप में एक ऐसा विचार दिया जो हर भारतीय को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने ताउम्र वंचितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज़ को बुलंद किया और सामाजिक समरसता की एक नई दिशा दिखाकर सामाजिक न्याय की व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया है। कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। हमें गर्व है कि हम उस राष्ट्र का हिस्सा हैं जहाँ बाबा साहेब जैसा महान चिंतक और समाज सुधारक पैदा हुए। उन्होंने सभी का आह्नान करते हुए कहा आज हम सब मिलकर ये प्रण लें किवन में बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने के साथ ही एक समतामूलक, न्यायसंगत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान प्रदान कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी को अम्बेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता के लिए बड़ा संघर्ष करते हुए भेदभाव पूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने में भूमिका निभाई, भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी को बराबरी का अधिकार मिला और सभी को अपने अपने धर्म-परम्परा के अनुसारवनने का अवसर दिया गया है। महापुरुषों का आज का सुन्दर हिन्दुस्तान बनाने में बड़ा बलिदान और संघर्ष शामिल रहा है, उन्होंने युवा पीढ़ी से देश के महापुरुषों केवन दर्शन और उनके आदर्श को अपनेवन में उतारकर देश के उत्थान के लिए अपनी श्रम शक्ति लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, संजय गर्ग, अमित सुधा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, दीपक मित्तल, यशवीर सिंह, विशाल गर्ग, राज बलराना, सुन्दर सिंह बौ(, विनय चंदेल, दुर्गेश कुमार, अमित वत्स, नरेन्द्र जैन, ललित, सोहनपाल, राजकुमार सि(ार्थ, सोनू मचल, डॉ. जे पी सिंह, पालिका सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, बॉबी सिंह, ललित कुमार के अलावा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में अनेक स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रमों शामिल हुए और डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके द्वारा ग्राम गढ़ी व कृष्णापुरी और ग्राम मखियाली में आयोजित कार्यक्रम मे रहकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने ने कहा कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर, हम एक ऐसे भारत की कल्पना को साकार करने के लिए काम करेंगे ताकि सबको सम्मान और अवसर मिले। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष रहकर विश्वास जीताः हरेन्द्र मलिकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाबलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »