फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़, इसे हत्या करार दिया गया – अंशु त्यागी

देवबंद में 2 दिन पहले फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़ आ गया। प्रेमिका की मौत के बाद त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अंशु त्यागी ने इसे हत्या करार दिया है। अंशु त्यागी ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल साहब से इस मामले को लेकर बातचीत की। उन्होंने पूछा कि प्रेमी युगल को पुल से कूदने के लिए किसने उकसाया और उनकी कार पर गोली किसने चलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं दे रही है और पुलिस द्वारा युगल के साथ गैंगस्टर जैसा बर्ताव किया गया। घटना में घायल हुए हर्षित त्यागी की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई। अंशु त्यागी ने बताया की हर्षित की मां बहन का कोई पता नहीं है और उनके घर पर ताला लगा है। साथ ही अस्पताल में हर्षित से मिलने पर भी रोक लगी है।

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

त्यागी समाज ने पुलिस प्रशासन को 2 दिन का समय दिया है उनकी मांगे न मानी गई तो कोतवाली में आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। गौरतलब है कि मंगलौर चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले एक प्रेमी युगल के ने 40 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से छलांग लगाई थी इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी हर्षित त्यागी घायल हो गया था। हर्षित का इलाज जारी है

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »