मुजफ्फरनगर-राज्य कर विभाग/स्टेट जीएसटी विभाग का स्थापना दिवस समारोह सिटी सेंटर स्थित सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों के साथ ही टैक्स अधिवक्ताओं ने शिरकत की। कई अधिवक्ताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ टैक्स अधिवक्ता अमरकांत गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते विभागीय अधिकारी।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसीजनसंपर्क अभियान के





