बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसा

 बरेली- दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के चंद घंटों बाद हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से खुशियां मातम में बदल गई। खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश हो गई। बरेली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जाते समय दूल्हे की कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी का खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम के सिलसिले में पंजाब के होशियारपुर में रहते हैं। उनका बेटा सतीश दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सतीश की शादी के लिए इन दिनों पूरा परिवार ठाकुरद्वारा स्थित घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार को सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ हुई थी। विवाह की रस्में पूरी करने के बाद देर शाम दुल्हन की विदा कराकर सभी घर आ गए। देर रात कुछ रिश्तेदारों को घर लौटना था। उन्हें विदाई के समय दी जाने वाली मिठाई खरीदने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), अणुपुरा जागीर निवासी बहन के देवर विजनेश (25), होशियारपुर निवासी दोस्त रोहित (20) व एक अन्य के साथ कार से शहर जा रहे थे। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। एक को मामूली चोटें आई हैं। दूल्हा सतीश सहित अन्य दो की हालत गंभीर थी। सतीश व रोहित आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात सतीश ने भी दम तोड़ दिया। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई।

इसे भी पढ़ें:  विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »