भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर। एक तथाकथित भाजपा नेता की करीब एक माह पुरानी शिकायत पर होली के त्यौहार के अवसर पर नगरपालिका परिषद् की टीम ने सड़कों पर उतरकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाने का काम किया। टीम के अभियान पर निकलने से पूर्व इसकी जानकारी पर पालिका के कर विभाग पहुंचे भाजपा सभासदों ने राजस्व वसूली छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की और हंगामा भी किया।

नगरपालिका परिषद् की कार्यवाही कर अधीक्षक पारूल यादव के मार्गदर्शन में सोमवार को पालिका की टीम अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरी नजर आई और नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला तक कार्यवाही की गई। कर अधीक्षक ने बताया कि भाजपा नेता अखिलेश शर्मा उर्फ अखिल के द्वारा 11 फरवरी को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को शिकायत करते हुए नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल, पाल धर्मशाला तक सड़क पर अस्थाई तौर पर ठिये और ठेले तथा फड़ लगाकर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। इसको हटवाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिये थे। इसी के अनुपालन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सोमवार को अतिक्रमण हटवाने का कार्य कराया गया है। टीम ने मौके पर अस्थाई अतिक्रमण हटवाते हुए ठिये और ठेले लगाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ

वहीं अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम के निकलने से पहले ही भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत उर्फ काका, हनी पाल और विजय कुमार उर्फ चिंटू कर विभाग में पहुंचे और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली जैसे अहम कार्य को छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने में टीम को लगाने का विरोध करते हुए होली जैसे त्यौहार पर लोगों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाये। इन सभासदों ने कर विभाग में ही इस अभियान को रोकने की मांग करते हुए कर निर्धारण अधिकारी के सामने हंगामा कर नाराजगी भी जताई। भाजपा सभासदों ने कहा कि एक तथाकथित भाजपा नेता ऐसे कृत्य कर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही कराये जाने के लिए हम भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कर विभाग को इस समय केवल राजस्व वसूली पर ही ध्यान देकर लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गलत स्टीमेट, पालिका हो रही परेशान

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »