नए साल के पहले दिन दो परिवारों पर टूटा कहर, हादसे में दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। नए साल का पहला किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम लेकर आया। यह दिन दो परिवारों के लिए तो कहर ढहा गया। इन दोनों परिवारों में युवा मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम का आलम बना हुआ है। नए साल के पहले ही दिन जनपद की सड़क खून से लाल हो गई। सड़ क हादसे में दो दोस्तों ने अपनी जान गवां दी। ये दोनों दोस्त बुधवार की अलसुबह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव मिडकाली के पास एक अज्ञात वाहन काल बनकर इन पर झपटा और इस वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया और वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गहरे गमगीन वातावरण में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

जनपद के बुढ़ाना में स्थित बड़ौत मार्ग पर गांव मिडकाली के पास नए साल की अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त अपने गांव वापस लौट रहे थे। बुढ़ाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि बीती रात बागपत जनपद के गांव पुसार निवासी आशीष पुत्र सुभाष अपने दोस्त शामली जनपद के गांव झाल निवासी विवेक पुत्र राजेंद्र के साथ सुबह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजरते राहगीरों की सूचना पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। शवों का पंचनामा भरकर दोनों शव मोर्चरी भेज दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  चेरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

इनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बागपत और शामली जनपदों से मृतकों के परिजन बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की आयु 30 से 35 साल के बीच रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। दोनों दोस्तों का उनके गांवों में गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है। ये दोनों दोस्त कहां गये थे और कहां से वापस लौट रहे थे, इस सम्बंध में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया है कि दोनों दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना आये थे। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों के 17,000 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, मिलेगा लाभफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों के 17,000 अभ्यर्थी होंगे शामिलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लैपटाॅप फटने से कारखाने में लगी आग, मचा हड़कम्पलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »