एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के साथ ही देशभर में शुरू हुई पर्यावरण संरक्षण अभियान की कड़ी में बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सरकार के व्यावसायिक शिक्ष, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने यहां पर अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा नेताओें के साथ अनेक पौधे लगाये।

बुधवार को बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल एक पेड़ मां के नाम 2.0 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी उपस्थितजन के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए, यह संकल्प लेते हुए कि प्रकृति के प्रति हमारा यह दायित्व केवल एक दिन का नहीं, बल्कि सतत प्रयासों का परिणाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि हर घर, हर मोहल्ला, हर गाँव, हर शहर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित पृथ्वी की नींव रखने में अपना योगदान भी देंगे।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मण्डलायुक्त अटल राय, जिलाधिकारी उमेश मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक राजपाल बलियान, सुरेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी भाग लेकर इस अभियान को सार्थकता प्रदान की।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »