ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में एक मूक बधिर युवक द्वारा महिला कांवड़ियां की कांवड़ के पास थूक दिये जाने पर उपजा विवाद शांत ही हुआ था कि पुरकाजी में ही एक बार फिर से कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए बवाल मचा दिया। ढाबे पर भोजन करने के लिए रूके कांवड़ियों का आरोप है कि ढाबे के कर्मियों द्वारा परोसे गये खाने में प्याज डाला गया था, भोजन में वो सामने आया तो कांवड़ियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने ढाबे के कर्मचारियों की पिटाई कर दी और जमकर तोड़फोड़ करते हुए घंटों तक हंगामा कर बवाल मचाया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 में सोमवार की देर रात करीब 3 बजे कांवड़ियों और ढाबा मालिक के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। यहां पर स्थित श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ियों ने खाने में प्याज मिलने की शिकायत पर आक्रोश जताया और कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करतेे हुए हंगामा किया।

हरियाणा के कांवड़ियों का कहना है कि उन्हें जो खाना परोसा गया, उसमें प्याज मिली हुई थी। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस बात को लेकर कांवड़िए भड़क गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांवड़ियों ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला किसी तरह शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, ढाबा मालिक धीरज पंवार ने बताया कि देर रात 3 बजे कुछ कांवड़िये ढाबे पर खाना खाने रुके थे। मालिक के अनुसार, खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे, तो कांवड़ियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिससे बहस शुरू हुई और मामला बढ़ गया। इसके बाद ही कांवड़ियों ने अचानक ही खाने में प्याज डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

खाने में प्याज और पैसे मांगने पर ढाबे पर विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। तोड़फोड़ में एक कांवड़िए को चोट भी लगी है। हंगामे की घटना की सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और कांवड़ियों को गंतव्य की और रवाना किया। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात 3 बजे का मामला है, ढाबे पर हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत किया गया और इसके बाद वो अपने रास्ते आगे बढ़ गये। होटल मालिक का कहना है कि खाने में प्याज का प्रयोग नहीं किया गया, पैसा मांगने पर ही कांवड़ियों ने यह आरोप लगाये और हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजू अहलावत ने बिजली दफ्तर में भर दिया सूखा गन्ना

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सीलरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »