पहलगाम अटैक-मुजफ्फरनगर में पांच पाक नागरिकों की तलाश

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को लेकर किए गए सख्त फैसलों को लेकर पूरे देश में सराहना हो रही है। ऐसा पहली बार है कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी आतंकी घटना के बाद इतने बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में वापस स्वेदश भेजने के आदेशों के बाद नई हलचल है और इसका असर मुजफ्फरनगर में भी दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों यहां आये पांच पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया और खूफिया विभाग भी इनकी टोह लेने के लिए मैदान में उतर चुका है। इनको तलाश करने के बाद देश से बाहर भेजने की तैयारी है। ये लोग शादी समारोह और रिश्तेदारी में भारत आए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्त

पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा और गम लगातार बना नजर आ रहा है। पूरे देश में इसके खिलाफ अलग अलग प्लेटफार्म पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जनता में आक्रोश है और केन्द्र सरकार पर आतंकवादियों के साथ ही इसको समर्थन कर कश्मीर में कई बार आतंकी हमलों को प्रायोजित करने के आरोप में निशाने पर आने वाले पाकिस्तान को लेकर भी गुस्सा है। ऐसे में गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई सीसीएस की मीटिंग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार दिखाई गई सख्ती का असर भी नजर आने लगा है। इसमें सबसे बड़ा प्रभाव भारत में आए हुए पाकिस्तानी नागरिकों पर पड़ने लगा है। इनको 48 घंटे के भीतर ही भारत छोड़कर जाने के लिए सरकार ने अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर भी इन पाक नागरिकों को भारत से बाहर भेजने के लिए दबाव बन गया है।

इसे भी पढ़ें:  जनपद में भीडतंत्र का नही कानून का राज स्थापित हो- धर्मेन्द्र मलिक

जनपद मुजफ्फरनगर में भी इस आदेश का पालन करने के लिए नई हलचल बनी नजर आ रही है। जनपद में इस समय पांच पाकिस्तानी नागरिक मौजूद बताए गये हैं। जो यहां पर शॉर्ट टर्म वीजा लेकर अपनी रिश्तेदारी में मिलने और शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इनमें एक पाक नागरिक खतौली क्षेत्र में बताया गया है। इनको तलाश करते हुए केन्द्र सरकार के आदेश के अनुसार वापस इनके देश पाकिस्तान भेजने की कार्यवाही करने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी के आदेश पर इन पाक नागरिकों को तलाश करने के बाद सुरक्षित स्वदेश रवाना करने के लिए खूफिया विभाग की टीमों ने काम करना शुरू कर दिया है। इनको 48 घंटे यानी 25 अपै्रल की रात से पहले ही देश से बाहर करने की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा रद्द

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तारजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »