MUZAFFARNAGAR-अस्पतालों की अवैध पार्किंग को लेकर पालिका ने शुरू कराई जांच

मुजफ्फरनगर। शहर में निजी अस्पतालों में अवैध पार्किंग शहरी यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बनी हुई है। कई बड़े अस्पतालों के पास पार्किंग का अपना स्थान नहीं होने के कारण सड़कों पर ही पार्किंग किये जाने से यातायात सुगम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में भाजपा सभासद ने शहर के दो प्रमुख अस्पतालों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग का मामला उठाते हुए नगरपालिका परिषद् को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस प्रकरण में कर निर्धारण अधिकारी ने जांच शुरू कराते हुए राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट तलब कर ली है।

भाजपा नेता एवं वार्ड 20 के सभासद हनी पाल ने शहर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल और नई मण्डी वकील रोड स्थित राजवंशी हॉस्पिटल की अवैध पार्किंग को लेकर आवाज उठाई है। भाजपा सभासद ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को शिकायत करते हुए कहा है कि भोपा रोड के आनंद हॉस्पिटल और नई मण्डी के राजवंशी हॉस्पिटल के सामने 24 घंटे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण दोनों अस्पतालों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग है। आरोप है कि इन दोनों हॉस्पिटल के द्वारा अपनी कोई भी पार्किंग विकसित नहीं की गई है। इससे जहां यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है तो पालिका को भी राजस्व की हानि हो रही है। भाजपा सभासद ने पालिका प्रशासन से इस मामले की जांच कराये जाने के साथ ही पालिका को इन अवैध पार्किंग के कारण हो रही राजस्व हानि की वसूली करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भगवान की भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव: हिमेश शास्त्री

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सभासद हनी पाल के द्वारा शहर के दो निजी अस्पतालों आनंद हॉस्पिटल और राजवंशी हॉस्पिटल पर अवैध पार्किंग होने, जाम लगने और राजस्व हानि पहुंचाये जाने की शिकायत की है। प्रकरण गंभीर है। इसके लिए जांच शुरू कराते हुए सम्बंधित राजस्व निरीक्षक को भौतिक सत्यापन करते हुए मौके की स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि अन्य अस्पतालों पर भी अवैध पार्किंग की शिकायत मिली है। इस मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जहां अवैध पार्किंग या अतिक्रमण का मामला पाया जायेगा, वहां पर भविष्य में एक अभियान के तहत कार्यवाही की जायेगी। पालिका को राजस्व हानि का मामला बेहद गंभीर है। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्जी बैनामा, 15 लाख की ठगी का खुलासा

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सामूहिक विवाह-42 जोड़े नवजीवन में करेंगे

Read More »