सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए दिल्ली की कंपनी को दिये गये डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के ठेके के विरोध में वाल्मीकि समाज की महापंचायत शनिवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती और किलेबंदी के कारण विफल हो गई। बाद में वाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर इस प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि दिल्ली की कंपनी ने शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का काम शुरू किया गया। पालिका प्रशासन ने 14 महीनों के लिए इस कंपनी को ठेका दिया है। इसके लिए पालिका कंपनी को करीब 90 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी। कंपनी के आने के कारण वार्डों में घरों से निजी कर्मचारी के रूप में कूड़ा उठाने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों के द्वारा उनका रोजगार छीने जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के नेता गुरू गौहर वाल्मीकि ने शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि समाज की महापंचायत बुलाई गई थी। इसको पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया था।

वाल्मीकि महापंचायत की खबर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। शनिवार को सवेरे से ही पुलिस फोर्स के सहारे टाउनहाल मैदान की घेराबंदी कर ली गई थी। मुख्य द्वार पर दो मेटल डिटेक्टर लगाकर दोरागाओं को तैनात किया गया था। इसके साथ ही टाउनहाल मैदान पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में तैनात कर दिये गये। वही खूफिया विभाग के कर्मचारी भी टाउनहाल में मुस्तैद नजर आये, जो वाल्मीकि समाज के नेताओं से लगातार सम्पर्क में रहे। पुलिस फोर्स की सतर्कता और किलेबंदी के कारण वाल्मीकि महापंचायत पूरी तरह से विफल हो गयी। दोपहर बाद तक भी यहां समाज के लोग ज्यादा संख्या में एकजुट नहीं हुए तो समाज के नेताओं ने टाउनहाल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया और फिर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन बिडला, गुरू गौहर वाल्मीकि के नेतृत्व में डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया।

इसमें कहा गया है कि कंपनी को चलाने के लिए समाज सशर्त सहयोग करने को तैयार है। मांग की गयी है कि कंपनी द्वारा नये सिरे से कर्मचारियों की भर्ती बिना सिक्योरिटी के की जाये। कंपनी किसी कर्मचारी का वेतन या पैसा लेकर नहीं भागेगी, इसकी गारंटी दी जाये, कंपनी की नियुक्ति प्रक्रिया में यूनियन का पूर्ण हस्तक्षेप रहेगा, कंपनी में कार्यरत कर्मियों का वेतन सम्मानजनक तय किया जाये, इसमें वाहन चालक के लिए 24 हजार, सुपरवाइजर 25 हजार, सफाई कर्मी के लिए 22500 रुपये निर्धारित किया जाये। केवल वाल्मीकि समाज से ही कर्मचारी रखे जायें। कंपनी के साथ पालिका का अनुबंध सार्वजनिक किया जाये, कंपनी के साथ जुड़े कर्मियों का दुर्घटना बीमा कराया जाये, चार दिन का अवकाश, दुर्घटना होने पर कर्मचारी से वसूली का नियम बदलने, आश्रितों को नौकरी की सुविधा, महिलाओं को रोजगार की मांग की गयी हैं। चेतावनी दी गई कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वाल्मीकि समाज और संघ कंपनी का विरोध करता रहेगा। इस दौरान मिलन बिडला, नरेश नन्दन वाल्मीकि, गुरू गौहर वाल्मीकि, शुमभ कुमार, सुमित बिडला, सुगनपाल, प्रभात, मोनू, बबलू, दिलीप चंदेल, रूपिन कुमार, किरण, महेन्द्र सिंह, राजकुमार, लक्ष्मी, राजकुमारी, सुमन आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तीसरी आंख की निगरानी में होगा टाउनहाल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदाजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »