MUZAFFARNAGAR-पेपर मिल का बॉयलर फटा, शिफ्ट इंचार्ज की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर गांव तिगरी में स्थित श्री वीर बालाजी पेपर मिल में बॉयलर फटने से शिफ्ट इंचार्ज की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य मजदूर कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिफ्ट इंचार्ज के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री परिसर में ही रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया, इसमें परिवार की महिअलाएं भी फैक्ट्री में ही आकर धरने पर बैठ गई थीं।

रविवार की सुबह लगभग 4 बजे श्री वीर बालाजी पेपर मिल में अचानक बॉयलर धमाके के साथ फट गया। हादसे के दौरान मौके पर कार्य कर रहे शिफ्ट इंचार्ज 32 वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र मधुसूदन शर्मा निवासी शेरनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल भिजवा दिया और उनका उपचार प्रारम्भ कराया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही अंकित के परिवार के लोग और सैंकड़ों ग्रामीण फैक्ट्री पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे की मांग कर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की वार्ता मिल प्रबंधन से कराई जिन्होंने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर का रहने वाला अंकित शर्मा भोपा रोड पर स्थित श्री वीर बालाजी फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। रविवार सुबह अचानक बॉयलर में धमाका हुआ और वो फट गया। वहां मौजूद अंकित सहित पांच कर्मचारी घायल हो गए। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर अंकित और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। साथ ही धरना देकर बैठ गए। परिजनों और प्रबंधन के बीच वार्ता कराकर मामला संभाला गया है। मृतक अंकित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, अनोखे संयोग में मना रक्षाबंधन

नियमों की अनदेखी पर दो बार सील हो चुकी है पेपर मिल

मुजफ्फरनगर। गांव तिगरी स्थित श्री वीर बालाजी पेपर मिल में रविवार सुबह हुए हादसे में मिल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री में पेपर सूखाने वाली ड्रायर मशीन दीवार को फाड़ते हुए तेज धमाके के साथ फट गई। धमका इतना तेज था कि पूरा गांव धहल गया था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिल में काफी पुरानी मशीन लगी हुई हैं, जिसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यह मशीन भी पुरानी होने के कारण ही फटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में दो बार इस पेपर मिल में प्रदूषण विभाग ने छापा मारा था और नियमों की अनदेखी पाये जाने पर सील की कार्रवाई की, लेकिन बार-बार मिल पता नहीं क्यों पुरानी मशीनों के साथ ही किसकी साठगांठ पर शुरू हो जाती है। वहीं, मौक पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि मिल प्रबंधन ने घायलों को भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार का प्रबंध कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, अनोखे संयोग में मना रक्षाबंधनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांगइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »