PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कार्य की व्यवस्था बनाये जाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लिपिकों का तबादला करते हुए अधिकारियों के प्रभार भी बदले हैं। अभी तक प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का कार्य देख रही राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यमुक्त कर दिया है, तो वहीं कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से रिकॉर्ड रूम का प्रभार छीन लिया गया है। इसके साथ ही कई पटलों पर नये सिरे से लिपिकों की तैनाती की गई है तो कुछ को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

कई दिनों से नगरपालिका परिषद् में तबादलों की सुगबुगाहट का दौर बना हुआ था। शनिवार को तबादला आदेश पहुंचने के बाद पालिका में नई हलचल नजर आई। हाल ही में तिरंगा लाइट के टैण्डर प्रकरण में नियमों की अवहेलना किये जाने की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा दिए गये रिकवरी आदेश और सभासद देवेश कौशिक की शिकायत का संज्ञान लेकर पालिका चेयरपर्सन द्वारा पिछले दिनों आरोपी लिपिक गोपीचंद वर्मा को पथ प्रकाश विभाग से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर किसी अन्य लिपिक की तैनाती नहीं की गई थी। गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश के साथ ही रिकॉर्ड रूम का भी कार्य देख रहे थे। शनिवार को पालिका पहुंचे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के तबादला आदेशों में गोपीचंद को रिकॉर्ड रूम से भी हटा दिया गया है। उनको लेखा विभाग में सफाई कर्मचारियों के भविष्य निधि पटल का दायित्व सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

करीब सवा साल से इस पटल का कार्य देख रहे लिपिक तनवीर आलम की रिकॉर्ड रूम में वापसी कर दी गई है। उन्होंने लम्बे समय तक रिकॉर्ड रूम का कार्यभार संभाला है। उनको जून 2023 में हुए तबादलों के दौरान उनको हटा दिया गया था। इसके साथ ही जलकल विभाग में काम संभाल रहे लिपिक संदीप यादव को पथ प्रकाश लिपिक बनाया गया है। जन्म एवं मृत्यु पटल के लिपिक राजीव वर्मा को संदीप यादव के साथ पथ प्रकाश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं टैक्स लिपिक प्रवीण कुमार को जलकल विभाग का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम का प्रभार संभाल रहे कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से यह कार्य लेकर जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार को रिकॉर्ड रूम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का कार्यभार संभाल रही राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अभी किसी अन्य को कार्यालय अधीक्षक नहीं बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों एक पत्रावली को लेकर निर्माण लिपिक ओमवीर सिंह के साथ हुई कहासुनी के बाद पारूल यादव ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी और कार्यमुक्त करने का आग्रह किया था। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका में कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कुछ पटलों पर लिपिकों के कार्य अधिकार में फेरबल किया गया है। इसमें कुछ लिपिकों को अतिरिक्त कार्य प्रभार सौंपा गया है। टीएस नरेश शिवालिया को रिकॉर्ड रूम के प्रभार से हटा दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक पारूल को भी कार्यालय अधीक्षक के दायित्व से मुक्त कर दिया है। जल्द ही कार्यालय अधीक्षक का दायित्व सौंप दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग के मोटल में कार्य मिला अधूरा, ईओ डॉ. प्रज्ञा हुई नाराज

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन

Read More »