MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया। इसी के साथ मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान मौजूद रहीं। स्टेशन अधीक्षक ने अतिथियों को पौधा भेंटकर उनका सम्मान किया। कई विद्यालयों की छात्राओं ने यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांध दिया।

सुनीता बालियान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी ने देश को एक विश्वास दिया है। मुजफ्फरनगर में इतना विकास कराया गया है, जो सदियों में नहीं हो पाया। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के साथ ही यहां पर रेलवे लाइनों के सुधार के लिए पिछले दस साल में ऐतिहासिक काम हुआ है, आज रेल यातायात सुगम हुआ है और सुरक्षित भी है। इस दौरान पीएम मोदी के लाइव सम्बोधन को भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदर्शित किया गया। सैंकड़ों लोगों ने पीएम मोदी का सम्बोधन सुना।

इसके उपरांत जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने रेलवे स्टेशन का औपचारिक रूप से लोकार्पण किया। बता दें कि केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के विशेष प्रयासों से अमृत भारत स्टेशन योजना में स्थानीय रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया गया है। इसके लिए 2017 में इस स्टेशन को योजना में शामिल किया गया और 2019 में इसके निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। इसका डिजाइन राजस्थान के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से लिया गया है। इस पर करीब 60 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। आज यह पूरी तरह से जनता को समर्पित कर दिया गया है। कार्यक्रम में विकसित भारत विकसित रेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा श्यामभवी कादियान को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी सम्मान मिला।

इस दौरान मुख्य रूप से सुनीता बालियान, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन शाहपुर अकरम कुरैशी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ब्लाॅक प्रमुख अरविंद त्यागी, अक्षय पुंडीर, गौरव पंवार, सुखदर्शन सिंह बेदी, प्रदीप शर्मा, पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, परमेश सैनी, शिवराजा सिंह त्यागी, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, सत्यपाल सिंह पाल, शोभित गुप्ता, विजय वर्मा, जगदीश पांचाल, विशाल गर्ग सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में यात्रियों दीपक गुप्ता, दीपक भाटिया, पारस वासु, सुरेन्द्र मित्तल, राजेश कुमार आदि ने अतिथियों को पगड़ी भेंटकर उनको अभिनंदन किया। 

इसे भी पढ़ें:  महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैन

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सावन के तीसरे सोमवार पर काशी

Read More »