14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। दहेज प्रकरण में दर्ज मुकदमे में पुलिस को धोखा देकर गायब हो चुके आरोपी को थाना भौराकलां पुलिस द्वारा 14 वर्ष के बाद पंजाब से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना भौराकलां विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को दबोचकर जेल भेजा गया है। सीओ फुगाना सन्त प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि थाना भौराकलां पर साल 2010 में दहेज उत्पीड़न के प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा था। पिछले दिनों एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 14 वर्ष से फरार चल रहे इस इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को सेक्टर 68 थाना फेज-8 जनपद एसएएस मौहाली राज्य पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजेन्द्र पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम भौराकलां मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गया था और पंजाब में ही रहकर नाम बदलकर कार्य कर रहा था। अजेन्द्र को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल नवीन और कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर का शिव चौक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बररिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »