हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!

मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस द्वारा बिहार से अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करते हुए उनको मुजफ्फरनगर सहित वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों में ऑन डिमांड सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश और गैंग लीडर सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब इस मामले में इन शातिर हथियार तस्करों के गिरोह के तार सीधे तौर पर राजनीतिक लोगों से जुड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस की पहली जांच और इस प्रकरण में दर्ज कराई गई एफआईआर कुछ ऐसी ही चुगली कर रही है। इसमें गिरफ्तार 14 शातिर तस्करों के साथ ही पांच और नाम शामिल किये गये हैं। इस प्रकरण में एक नेता का नाम भी सामने आया है, जो गिरोह का संरक्षणदाता बताया गया है। जबकि एक नेता ने पुलिस में पुरजोर सिफारिश की। प्रकरण में राजनैतिक नेताओं के अमल दखल और नाम आने के बाद जिले में हलचल मची हुई है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को भोपा पुलिस द्वारा किये गये हथियार तस्करी के एक बड़े गिरोह के पर्दाफाश की जानकारी मीडिया से साझा की थी। इस मामले में पुलिस ने गैंग लीडर फिरोज अंसारी उर्फ बंटी सहित 14 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़े पैमाने पर अवैध असलहा बरामद किये थे। प्रकरण में उप निरीक्षक सुमित चौधरी ने भोपा थाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। दस पेज की उनकी तहरीर में हथियार तस्करी से जुड़े इस गिरोह के 14 गिरफ्तार शातिर बदमाशों के अलावा पांच और नये नाम शामिल किये गये हैं, इनमें एक नाम ने सभी को चौंका दिया है। इस एक नाम को इस गिरोह का संरक्षणदाता बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

एसआई सुमित चौधरी की ओर से भोपा थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि 3 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के भोपा गंगनहर पर वाहनों की चैकिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच टिप ऑफ मिला कि ग्राम गादला से बसेडा जाने वाले रास्ते पर नन्हेडी रजवाहे की पुलिया के पास कुछ लोग थार और बाइकों पर खड़े हैं। पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी तो मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बरामद किये।

इसे भी पढ़ें:  गाल की ममता सरकार पूरी तरह से फेल - विकास त्यागी

एसआई सुमित चौधरी द्वारा दर्ज कराई कई एफआईआर में मुल्जिमों से हुई पूछताछ के आधार पर पांच नये नाम भी शामिल किये गये हैं। तहरीर में कहा गया है कि गैंग लीडर फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, आशु उर्फ विक्रांत एवं गुरूमन सिंह ने पूछताछ में बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी उनका मुख्य पेशा है और वो सभी अमित राठी निवासी मोरना के आदमी हैं और उनको अमित राठी का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है और इस कार्य में तथा उनके अच्छे बुरे समय में अमित राठी ही मदद करता है। इसके साथ ही एसआई सुमित चौधरी ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि उक्त तीनों ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक पिस्टल नित्यांश पुत्र संजीव निवासी मुनीम कालोनी नई मंडी को 40 हजार रुपये में बेची थी, पिस्टल खरीदने सागर भी नित्यांश के साथ आया था। इसके अलावा तसव्वरर और सक्षम भी उनके गिरोह के साथ अवैध हथियार सप्लाई का कार्य करते हैं, जो मुठभेड़ की रात फरार हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

उधर पुलिस ने इस प्रकरण में किसी भी प्रकार के सियासी गठजोड़ से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ में एक नेता का नाम आया था, लेकिन इसके लिए गहन जांच की गई, जिसमें नेता का इन अपराधियों से कोई भी सम्बंध साबित नहीं हो पाया। पुलिस जांच कर रही है। फरार आरोपियों और हथियार खरीद में सामने आये दूसरे लोगों पर भी कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रकरण में जो भी नाम सामने आये हैं, गिरोह के साथ उनकी संलिप्तता की जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को सौंपी गई है।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »