मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल शुकतीर्थ पहुंचा, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल के अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की।

बता दें कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 11 जून को शुकतीर्थ आ रहे हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरा करते हुए व्यवस्था को परखने में जुटे हुए हैं। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी और सहारनपुर मंडल के कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास सतगुरु समन दास आश्रम का दौरा किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम के प्रबंधक महात्मा गोरधन दास एवं प्रमुख सेवक संदीप दास से प्राप्त की। यहां पर 11 जून को आयोजित होने वाले वार्षिक सत्संग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वो सहकारी शुगर मिल के फार्म पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया।

इसे भी पढ़ें:  जयंत के आरएलडी आई रे, गीत बजाने पर लगाई रोक!...एडीजी ने आदेश देकर कहा-ये गाने बजे तो.....

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त भानु भास्कर अटल कुमार रॉय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार सुधा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा एवं राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी भोपा ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, मंच व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा हेतु की जा रही तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को समयब( रूप से समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शवसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »