MUZAFFARNAGAR-रेशमा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने रेशमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि अवैध रिश्तों में ब्लैकमेलिंग के कारण ही रेशमा का कत्ल किया गया है। इस हत्याकांड में एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद कराया गया था, लेकिन पुलिस की जांच में केवल प्रेमी के द्वारा ही हत्या करने का मामला सामने आने के बाद अन्य चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुढ़ाना पुलिस के गुडवर्क को मीडिया कर्मियों के साथ साझा करते हुए बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने महिला की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल गमछा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2024 को थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाडा निवासी फरमूद पुत्र अजीज ने थाना बुढाना पर एक तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी रेशमा उम्र करीब 38 वर्ष बिना बताये कहीं चली गयी है जिसके आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस ने रेशमा के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की, जिसके बाद 19 मार्च 2024 को वादी फरमूद ने तहरीर दी और इसमें उसने उसकी पत्नी रेशमा की हत्या का आरोप राशिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम नूनाबडी थाना बडगांव जिला सहारनपुर पर लगाया।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

फरमूद की शिकायत के बाद पुलिस ने राशिद पुत्र यामीन के साथ ही अय्यूब पुत्र अख्तर, नौमान पुत्र इदरीश निवासीगण ग्राम नूनाबडी थाना बडगांव, शहनाज पत्नि साजिद निवासी ग्राम बेलडा थाना बडगांव और फैज मौहम्मद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कस्बा बुढाना से हत्यारोपी राशिद को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक मोटर साईकिल बजाज सीटी 100 व एक गमछा बरामद किया। पूछताछ मंे आरोपी ने रेशमा की हत्या करना स्वीकार करते हुए पुलिस को ये भी बताया की रेशमा की हत्या उसने अकेले ही की है। जिसमें पुलिस ने बाकी अन्य नामजद आरोपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए और हत्यारोपी राशिद को जेल भेज दिया। एसपी देहात के अनुसार हत्यारोपी राशिद का आरोप है कि रेशमा के साथ उसके अवैध संबंध थे और उन अवैध संबंधों की वीडियो रेशमा के पास थी, जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उससे डेढ़ लाख रुपए भी उसने ले लिए थे तथा इसके बाद भी वो उससे लगातार पैसे मांग रही थी, जिसकी वजह से आरोपी ने रेशमा की हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »