ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

मुजफ्फरनगर/शामली। शहर के एमएसके रोड पर उसे वक्त अफरा तफरी मच गई। जब मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक रोडवेज अनुबंधित बस अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते ड्राइवर की खिड़की अचानक खुल गई और वह खिड़की से नीचे सड़क पर गिर गया। जहां सड़क पर गिरते ही ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। वही मौके से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना भी मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के क्षेत्र के एमएसके रोड पर रविवार की सुबह मुजफ्फरनगर से सवारियां लेकर शामली जा रही एक अनुबंधित रोडवेज बस सड़क पर चलते हुए अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते अचानक ड्राइवर सीट की खिड़की खुल गई और ड्राइवर भी अपना संतुलन खोकर बस से नीचे सिर के बल सड़क पर आ गिरा। जहाँ अत्यधिक तेजी से सड़क में बस चालक का सिर लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर ड्राइवर को गिरा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बस चालक 40 वर्षीय लोकेश कुमार जिला मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर के गांव बामनहेड़ी का रहने वाला था और मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से अनुबंधित रोडवेज बस चलता था। बस के परिचालक ने बताया कि उनकी बस मुजफ्फरनगर से सुबह 5ः40 बजे चली थी, जिसमें मात्र तीन सवारियां थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण हादसा हुआ है। वही बस चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यास

शामली के आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस मुजफ्फरनगर से शामली आ रही थी। जब बस करीब साढ़े 7 बजे शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट पहुंचा तो बस अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान खिड़की खुल गई और चालक लोकेश कुमार बस से नीचे डिवाइडर पर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई, जिसके बाद रोते बिलखते परिजन शामली पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांड

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यासशिविर में

Read More »