नदी में खड़े होकर जश्ने आजादी मनाएंगे सिकंदरपुर के ग्रामीणः विकास शर्मा

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास के बड़े बड़े दावे करने वालों की भीड़ है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ ओर ही नजर आती है। 15 अगस्त को हम सभी आजादी की 78वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। ऐसे में जनपद का गांव सिकन्दरपुर ऐसा है, जहां आज भी ग्रामीण आजादी से पूर्व जैसे हालातों का सामना करने को मजबूर है। नदी के पार इनके खेत है और नदी पर पुल न होने के कारण महिला हो या पुरुष, बच्चे हों या बूढ़े अपना जीवन दांव पर लगाकर नदी के बीच से ही गुजरकर अपने पशुओं के लिए रोजमर्रा चारा लाने का विवश हो रहे हैं। इसके विरोध में भाकियू नेता विकास शर्मा ने 15 अगस्त के दिन से ही नदी में खड़े होकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

जनपद के चरथावल ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर से सामने आई कुछ तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। इस गांव में निवास कर रहे ग्रामीण नदी के अंदर से होकर अपने खेतों तक जाने का जोखिम उठाने को विवश हो रहे हैं। खेतों से अपने पशुओं के लिए चारा लाना और अपने बच्चों को खेतों तक ले जाने के लिए उनको नदी की धारा को चीरना पड़ता है। इस विवशता पर जिले के अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं गया। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नदी में बड़े हयूम पाइप तो डाल दिये गये, लेकिन उन पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को नदी पार अपने खेतों में आवागमन के लिए सुविधा मिलती। अस्थाई पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण नदी के बीच से खेतों तक आने जाने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ हम लोग नदी के अंदर ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे और तिरंगा झंडा फहराकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सोये हुए जिला प्रशासन को जगाने के लिए है, जब तक प्रशासन वहां पर अस्थाई पुल का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रखा जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में एक बार फिर मिला सिलिंडर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  योजनाओं के सहारे छोटे उद्योगों से स्वरोजगार

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध हालत में महिला बैंक अधिकारी की हुई दफ्तर में मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध हालत में महिला बैंक अधिकारी की हुई दफ्तर में मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  योजनाओं के सहारे छोटे उद्योगों से स्वरोजगार को बढ़ावा दें युवाः उमेश मिश्रालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »